डॉ. पल्लवी पटेल ने रोहनिया में कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा
अपना दल कमेरावादी ने वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें डॉ. पल्लवी पटेल ने 2027 ...और पढ़ें

डा. पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही।
HighLights
रोहनिया में अपना दल कमेरावादी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।
डॉ. पल्लवी पटेल ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का आह्वान किया।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और महिला भागीदारी बढ़ाने पर जोर।
जागरण संवाददाता, वाराणसी (रोहनिया)। अपना दल कमेरावादी का रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित ओमकार लान में शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मोहनसराय से रोहनिया बाजार तक मोटरसाइकिल जुलूस निकालने के बाद सभी सेक्टर और बूथ अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिराथू विधायक डा. पल्लवी पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन का पुनर्गठन कर ‘टेन यूथ’ की तर्ज पर महिलाओं की भागीदारी के साथ तैयारी में जुट जाएं।
शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भाजपा सरकार विफल रही है और युवाओं का आक्रोश सरकार को बदलेगा। अपना दल कमेरावादी के सहयोग से सूबे की अगली सरकार बनेगी। पल्लवी ने कहा कि इसबार आपने सैनिकों की पुरी फौज खड़ी करके जिस तरह से रोहनिया विधानसभा की घेरेबंदी की है इस किले से कोई न लड़ पाएगा और न ही निकल पाएगा।
रोहनिया को सभी वर्गों के साथ मिलकर मॉडल के रूप में बनाना है। कार्यकर्ताओं ने डा . पल्लवी को बड़ी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर बहादुर वर्मा और संचालन दिलीप सिंह ने किया । मुख्य रूप से गगन प्रकाश, अभय पटेल, राजेश प्रधान, संजय पटेल, पंकज सेठ समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे ।
