Move to Jagran APP

वाराणसी के अर्जुन ने आंध्र प्रदेश में आयोजित तीरंदाजी संघ की प्रतियोगिता में हासिल किए चार पदक

वाराणसी के तीरंदाज अर्जुन ने आंध्र प्रदेश में आयोजित तीरंदाजी संघ की प्रतियोगिता में चार पदक हासिल किए हैं। उन्‍होंने अंडर-9 प्रतियोगिता में उत्‍तर प्रदेश का प्रतिनिधित्‍व किया और जीत हासिल की। अब वह अंडर-14 की प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 12:21 PM (IST)
वाराणसी के अर्जुन ने आंध्र प्रदेश में आयोजित तीरंदाजी संघ की प्रतियोगिता में हासिल किए चार पदक
वाराणसी के अर्जुन ने आंध्र प्रदेश में आयोजित तीरंदाजी संघ की प्रतियोगिता में चार पदक हासिल किए।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा आंध्र प्रदेश के राजा महेंद्र वर्मा शहर में राष्ट्रीय तीरंदाजी का आयोजन 23 से 26 मई को किया गया था। जहां पर अंडर-9 कैटेगरी में वाराणसी के अर्जुन सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान कुल चार फार्मेट में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अर्जुन ने पहले ही दिन सभी में बेहतर प्रदर्शन किया। महत्पूर्ण प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की ओवरआल रैंकिंग तय की जाती है। इस प्रतियोगिता में 15 मीटर तथा 10 मीटर की दूरी पर रखे हुए लक्ष्य पर कुल 72 तीर चलाना होता है। बताया कि कुल स्कोर 720 का होता हैं। अर्जुन ने अभी तक के सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हरा कर 713 अंक बनाए और पहला गोल्ड मेडल अर्जित किया।

loksabha election banner

दूसरी प्रतियोगिता टीम मैच की थी जहां पर एक टीम में उत्तर प्रदेश के चार खिलाड़ी एक साथ दूसरे प्रदेश की टीम को चुनौती देते हैं। इस टीम में अर्जुन का साथ कानपुर के कुलश्रेष्ठ तथा प्रसन्न और गाजीपुर के युवराज ने दिया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा और सिल्वर मेडल प्राप्त किया। तीसरी प्रतियोगिता मिक्स टीम की थी जिसमें प्रदेश के सबसे अधिक स्कोर करने वाले महिला एवं पुरुष खिलाडी एक साथ दूसरे प्रदेश की मिक्स टीम को चुनौती देते हैं। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के अर्जुन का साथ कानपुर की किंजल शर्मा ने दिया और कुल 16 टीमों में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक और मेडल उत्तर प्रदेश के लिए प्राप्त किए।

चौथी प्रतियोगिता ओलिंपिक राउन्ड की हुई जहां 128 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रैंकिंग के हिसाब से एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। जहां पांच में तीन सेट जितने वाला आगे जाता है और हारने वाला प्रतियोगिता से बाहर हो जाता है। इस तरह कुल पांच राउन्ड हुए जिसमें पांचवें राउन्ड में सेमीफाइनल में अर्जुन को हार का सामना करना पड़ा। अब अर्जुन को ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने के लिए मैच खेलना था जिसे बड़ी आसानी से जीतकर अर्जुन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया।

इस तरह अर्जुन ने हर प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किया। एक गोल्ड, दो सिल्वर तथा एक ब्रॉन्ज सहित कुल चार मेडल उनको प्राप्त हुए। अब चूंकि अर्जन ने ओवर ऑल रैंकिंग में गोल्ड हासिल कर लिया है, जो कि किसी भी श्रेणी का सबसे महत्पूर्ण मेडल होता है इसलिए अगले वर्ष से अर्जुन अंडर- 9 की जगह अंडर-14 की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.