Move to Jagran APP

मुंबई-बनारस के लिए एक और विमान सेवा शुरू, मुंबई के यात्रियों को कुल छह विमान सेवाएं

अध्यात्म की नगरी काशी से मायानगरी मुंबई का सफर और भी आसान हो जाएगा। लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए शनिवार से एक नई विमान सेवा आरंभ हो रही है।

By Vandana SinghEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 08:08 AM (IST)
मुंबई-बनारस के लिए एक और विमान सेवा शुरू, मुंबई के यात्रियों को कुल छह विमान सेवाएं
मुंबई-बनारस के लिए एक और विमान सेवा शुरू, मुंबई के यात्रियों को कुल छह विमान सेवाएं

वाराणसी, जेएनएन। अध्यात्म की नगरी काशी से मायानगरी मुंबई का सफर और भी आसान हो जाएगा। लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए शनिवार से एक नई विमान सेवा आरंभ हो रही है। मुंबई और वाराणसी के बीच बढ़ते यात्रियों के दबाव को देखते हुए अब विस्तारा एयरलाइंस ने भी इस रूट पर अपनी सेवा शुरू करने का फैसला किया है। विस्तारा की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक विमान संख्या यूके 621 दोपहर 12.35 बजे मुंबई से उड़ान भर दोपहर तीन बजे बनारस आएगी। वापसी में यही विमान यूके 622 के तौर पर दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरते हुए शाम 5.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

loksabha election banner

वाराणसी से मुंबई के बीच अब तक स्पाइसजेट एयरलाइंस की दो, इंडिगो एयरलाइंस की दो और एयर इंडिया की एक विमान संचालित हो रही है। विस्तारा की नई सेवा शुरू होने के बाद अब वाराणसी-मुंबई के बीच छह उड़ान सेवाएं हो जाएंगी। इससे दोनों शहरों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। विमान का अनुमानित किराया मुंबई से जहां 7000 तय किया गया है वहीं बनारस से से 6500 रुपये निर्धारित किया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.