भारतीय मूल के अनिल चक्रवर्ती बने Adobe कंपनी के नए प्रेसिडेंट और सीईओ, IIT बीएचयू से है कनेक्शन
आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र अनिल चक्रवर्ती को दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब का नया प्रेसिडेंट और सीईओ बनाया गया है।

अनिल चक्रवर्ती
HighLights
आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र अनिल चक्रवर्ती एडोब के सीईओ बने।
वह 1 दिसंबर से शांतनु नारायण का स्थान ग्रहण करेंगे।
चक्रवर्ती के पास वैश्विक तकनीकी उद्योग का लंबा अनुभव है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिलिकान वैली में एक बार फिर भारतीय मेधा का परिचय लहराया है। आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र अनिल चक्रवर्ती को दिग्गज सॉफ्टवेयर टेक कंपनी एडोब ने अपना नया प्रेसिडेंट और सीईओ बनाया है।
वह एक दिसंबर से शांतनु नारायण का स्थान लेंगे। अनिल चक्रवर्ती ने आईआईटी बीएचयू से ही 1989 में कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। वहां मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से एमएस (एमएस) और पीएचडी की उपाधि प्राप्त किए।
अनिल फिलहाल एडोब के ग्राहक अनुभव प्रबंधन कारोबार और ग्लोबल सेल ऑपरेशन के प्रेसिडेंट हैं। एडोब में शीर्ष पद पर पहुंचने से पहले अनिल चक्रवर्ती वैश्विक तकनीकी उद्योग जगत की बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं।
ऐसा रहा अब तक का सफर
वर्ष 2015 से 2020 तक वह एंटरप्राइज क्लाउड डेटा मैनेजमेंट की दिग्गज कंपनी इन्फार्मेटिका के सीईओ रहे। इसके पूर्व वह सिमेंटेक, वेरीसाइन और विश्व की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म मानी जाने वाली मैकिन्से एंड कंपनी में भी वरिष्इ पद पर काम कर चुके हैं।
2015 से 2020 के बीच, चक्रवर्ती ने सैन एंटोनियो, टेक्सास में यूएसएए फेडरल सेविंग्स बैंक के स्वतंत्र बोर्ड सदस्य के रूप में भी कार्य किया। 2021 से 2025 तक वह पिट्सबर्ग, पेंसिलवेनिया में एंसिस के स्वतंत्र बोर्ड सदस्य रहे। जनवरी 2020 में उन्होंने एडोब में ग्राहक अनुभव प्रबंधन व्यवसाय के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। सितंबर 2020 में, उन्हें एडोब के वैश्विक फील्ड ऑपरेशंस का नेतृत्व करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
दिसंबर 2021 में, उन्हें डिजिटल अनुभव और वैश्विक फील्ड ऑपरेशंस के अध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया। बीती जनवरी में, उन्होंने एफआईएस में एक स्वतंत्र बोर्ड सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।
यह भी पढ़ें- त्योहारों में घर जाना होगा आसान! वाराणसी से शुरू होंगी 4 जोड़ी दिवाली स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
