विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के श‍िवपुर में सुंदरीकरण की राह देख रहा टूटा हुआ प्राचीन पंच पांडेश्वर मंदिर

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 14 Sep 2026 10:47 AM (IST)

वाराणसी के शिवपुर स्थित प्राचीन पंच पांडेश्वर मंदिर से अतिक्रमण हटाने के डेढ़ महीने बाद भी सुंदरीकरण का कार्य शुरू ...और पढ़ें

शिवपुर के प्राचीन पंच पांडेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण में देरी, भक्तों में रोष।

शिवपुर के प्राचीन पंच पांडेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण में देरी, भक्तों में रोष।

HighLights

  1. डेढ़ महीने बाद भी सुंदरीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ।

  2. अतिक्रमण हटाने के बाद मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हुआ।

  3. नगर निगम ने संशोधन के बाद कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पंचक्रोशी परिक्रमा के चतुर्थ पड़ाव शिवपुर स्थित प्राचीन पंच पांडेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार के दोनों और अतिक्रमण करके बनाई हुई करीब चार दुकानों को नगर निगम की टीम द्वारा बीते 28 जुलाई को जेसीबी लगाकर कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया गया।

नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उस वक्त दावे किए गए कि जल्द से जल्द मंदिर के मुख्य द्वार व प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण किया जाएगा ताकि यहां आने वाले पंचक्रोशी यात्री व श्रद्धालु सुगमता से पंच पांडेश्वर महादेव का दर्शन कर सकें और मंदिर की विशेषता जान सके। परंतु डेढ़ महीने होने को है लेकिन नगर निगम द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का सुंदरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया।

जिस कारण यहां नियमित दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। तुम्हारी मुख्य द्वार का गुंबद भी कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके टूट कर गिरने का भी डर लोगों को सता रहा है।

फलाहारी बाबा आश्रम के महंत रामदास त्यागी ने बताया कि सनातन धर्म में मंदिर परिसर या परिसर के अगल-बगल टूटे-फूटे हिस्से को शुभ नहीं माना जाता है। हमारी मांग है कि नगर निगम प्रशासन जल्द से जल्द मंदिर परिसर का सुंदरीकरण करे ताकि श्रद्धालुओं को सहूलियत हो सके।

नियमित श्रद्धालु कमलेश केसरी ने बताया कि दो महीने पहले अतिक्रमण के कारण हम सारे लोग परेशान थे। क्योंकि मंदिर के सामने ही खड़े होकर श्रद्धालु पूछते थे पांचो पांडव मंदिर कहां है।

 जुलाई महीने में नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान चलाते हुए दुकानों को हटाया तो हम लोगों को उम्मीद थी कि जल्द से जल्द पांच पांडेश्वर मंदिर का मुख्य द्वार व सुंदरीकरण का कार्य होगा लेकिन अफसोस सावन महीना बीत गया अभी तक धरातल पर कार्य नहीं हुआ।

शिवपुर वार्ड के पार्षद बलिराम कनौजिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने मुझे बताया कि इसके पूर्व एक बार सुंदरीकरण की कार्य योजना बनी थी परंतु उसमें कुछ संशोधन होना है. संशोधन होते ही प्राचीन मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाएगा।