वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने टोटो चलाया; कहा- 'इतना ही लाभदायक है तो उपमुख्यमंत्री जी स्वयं एक दिन चलाकर देखें'
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की नौकरी के बजाय ई-रिक्शा चलाने की सलाह पर वाराणसी में सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने टोटो ...और पढ़ें

वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने टोटो चलाकर किया विरोध, उपमुख्यमंत्री को दी चुनौती।
HighLights
सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने टोटो चलाकर विरोध दर्ज कराया।
चार घंटे में मात्र 45 रुपये की कमाई का अनुभव बताया।
उपमुख्यमंत्री को एक दिन टोटो चलाने की चुनौती दी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा नौकरी के बजाय ई-रिक्शा/टैक्सी चलाने की सलाह दिए जाने के बाद तंज कसते हुए सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने स्वयं टोटो चलाकर इसकी वास्तविक स्थिति को बताकर अपना विरोध दर्ज कराया।
अमन यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे टोटो लेकर निकला। करीब 11 बजे तक चार घंटे में मात्र 45 रुपये की सवारी मिली। इसके बाद कैंट क्षेत्र में टोटो लेकर अलग म-अलग रूट और प्रतिबंध होने की जानकारी सामने आई।
अमन का आरोप है कि एक तरफ युवाओं से कहा जा रहा है कि टोटो चलाकर कमाई करें, दूसरी तरफ टोटो चालकों के सामने सीमित रूट, ट्रैफिक जाम, खराब सड़कें, गड्ढे और कई तरह के नियमों जैसी समस्याएं हैं।
सवाल है कि अगर टोटो चलाना इतना आसान और लाभदायक है तो उपमुख्यमंत्री जी स्वयं एक दिन टोटो चलाकर देखें। सुबह 7 बजे से शाम तक सड़क पर रहकर देखें कि चालक किन परिस्थितियों में मेहनत करता है और कितनी कमाई वास्तव में होती है।
आरोप है कि सरकार टोटो चलाने की सलाह देने के बजाय उनके लिए रोजगार और नौकरी की व्यवस्था करे । पढ़े-लिखे युवा टोटो चलाने के लिए मजबूर न हों, बल्कि उनकी शिक्षा और योग्यता के अनुसार उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिलें।
अमन यादव ने टोटो चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से मांग की है कि टोटो चालकों के रूट, परमिशन और संचालन से जुड़े नियमों को स्पष्ट, व्यावहारिक और चालकहित में बनाया जाय।
