वाराणसी में नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की डेंगू से मौत के मामले में हॉस्पिटल पहुंची किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ की जांच टीम
नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की डेंगू से हुई मौत के मामले में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ की जांच टीम ...और पढ़ें

वाराणसी में डेंगू से नर्सिंग छात्रा की मौत पर गरमाया मामला किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की टीम जांच को पहुंची।
HighLights
दिव्यांशी यादव की डेंगू से मौत की जांच शुरू हुई।
किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ की टीम वाराणसी पहुंची।
अस्पताल और पैथोलॉजी से पूछताछ में जवाब नहीं मिला।
जागरण संवाददाता (सेवापुरी) वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड के कपरफोरवा स्थित ओम साई होमियो हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पर बुधवार को दोपहर बाद नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की डेंगू से हुई मौत के मामले में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के डॉक्टर आर एस कुशवाहा और डॉक्टर के के सिंह के नेतृत्व में वाराणसी एसीएमओ के साथ जांच टीम पहुंची।
इस दौरान हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर एस सी यादव से घंटों पूछताछ की लेकिन जांच टीम को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस दौरान जांच टीम ने हॉस्पिटल के आईसीयू ओपीडी सहित सभी कर्मचारियों से बातचीत की इसके बाद जांच टीम हाथी स्थित एक पैथोलॉजी की जांच करने पहुंची जहां पर पैथोलॉजी संचालक से पूछताछ की जहां छात्रा का ब्लड टेस्ट हॉस्पिटल द्वारा कराया गया था।
बताया जाता हैं कि वाराणसी के शिवपुर की रहने वाली नरसिंह की छात्रा दिव्यांशी को बीते 11 सितंबर को बुखार आया था और उसे मेडिसिन विभाग के ओपीडी ले जाया गया 16 सितंबर को डेंगू मलेरिया टाइफाइड का जांच हुआ मृतक के परिजनों के मुताबिक दिव्यांशी की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आया था परिजनों ने आरोप लगाया था कि तबीयत खराब होने के बावजूद उसे कॉलेज द्वारा अवकाश नहीं दिया गया।
हालत बिगड़ने पर दिव्यांशी के माता-पिता 17 सितंबर को शाम अस्पताल पहुंचे और उसे बनारस ले आए उसके बाद उसे 17 सितंबर को ही रात में ओम साईं होमियो हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कपरफोरवा में भर्ती कराया गया था जहां 18 सितंबर को इलाज हुआ 19 सितंबर को हालत बिगड़ने पर बी एच यू के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन बी एच यू के डॉक्टर के अनुसार डेंगू पीड़ित छात्रा की पहले ही मौत हो चुकी थी ।
इस मामले में उक्त के मौत के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के विद्यार्थियों ने कक्षाएं बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया कॉलेज परिसर में दिनभर हंगामा भी हुआ नर्सिंग कॉलेज के बच्चों का मांग था कि मृतक के मौत का जांच हो दोषी को सजा मिले। जांच टीम के साथ जिला मलेरिया अधिकारी वाराणसी भी मौजूद रहे।
