गजब की कारस्तानी : आरटीआई की सूचना दिए बिना ही पोर्टल पर आरटीआइ का हो गया निस्तारण
वाराणसी नगर निगम की ऑनलाइन आरटीआई प्रणाली में एक गंभीर खामी सामने आई है। एक आवेदक का आरटीआई आवेदन पोर्टल ...और पढ़ें

वाराणसी ऑनलाइन आरटीआई में अजीबोगरीब मामला सूचना दिए बिना ही आवेदन निस्तारित।
HighLights
ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल पर आवेदन निस्तारित, सूचना नहीं मिली।
आवेदक को ईमेल से मांगी गई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
वाराणसी नगर निगम की ऑनलाइन आरटीआई प्रक्रिया पर सवाल।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर निगम वाराणसी की आनलाइन आरटीआइ व्यवस्था में जवाबदेही पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। नौ अगस्त को दाखिल सूचना का अधिकार आवेदन को 25 अगस्त को पोर्टल पर निस्तारित कर दिया गया।
पीआइओ की ओर से पोर्टल पर स्पष्ट रूप से दर्ज किया गया कि आवेदक को सूचना मेल के माध्यम से सूचना प्रेषित किया गया। हालांकि आवेदक का कहना है कि उसे अब तक ई-मेल के माध्यम से सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
मामले में खास बात यह है कि आवेदक ने मांगी गई सूचना और निर्धारित शुल्क दोनों आरटीआइ पोर्टल के माध्यम से भेज दिए थे। इसके बावजूद सूचना वास्तविक रूप से उपलब्ध कराए बिना आवेदन को निस्तारित किए जाने का आरोप है।
इससे आनलाइन आरटीआई प्रणाली में केवल पोर्टल पर निस्तारण दर्ज करने और आवेदक तक सूचना पहुंचने के बीच की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। इस प्रकार की शिकायतें एक नहीं बल्कि सैकड़ों में हैं।
