काशी से पुडुचेरी तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, प्रस्तावित टाइम टेबल हुआ जारी, नोट कर लें जरूरी स्टेशनों के नाम
रेलवे ने वाराणसी जंक्शन से पुडुचेरी के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसका प्रस्तावित ...और पढ़ें

काशी से पुडुचेरी के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित टाइम टेबल जारी। (AI Image)
HighLights
वाराणसी-पुडुचेरी अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का रेलवे प्रस्ताव।
ट्रेन का प्रस्तावित टाइम टेबल इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक।
दक्षिण भारत यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों को सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशीवासियों के लिए एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वाराणसी जंक्शन से पुडुचेरी तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे ने तैयार किया है। प्रस्तावित टाइम टेबल इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक हो रहा है, हालांकि रेलवे बोर्ड से अभी अंतिम मंजूरी और संचालन की तिथि आना शेष है।
प्रस्ताव के अनुसार गाड़ी वाराणसी जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार रात 8:30 बजे रवाना होगी और गुरुवार शाम 4:30 बजे पुडुचेरी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पुडुचेरी से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 11:45 बजे चलकर रविवार सुबह 7:45 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। कुल यात्रा अवधि लगभग 44 घंटे की होगी।

इस ट्रेन में कुल 27 स्टेशन (25 मध्यवर्ती हाल्ट) होंगे। इसका ठहराव प्रयागराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतूल, आमला, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, बिट्रगुंटा, नायडूपेट, गुडूर, गु्म्मिडीपुंडी, पेरंबूर, अरक्कोणम, काटपाडी, विल्लुपुरम और तिरुवन्नामलई स्टेशनों पर प्रस्तावित है।
रेलवे के अनुसार यह टाइम टेबल सांकेतिक है और परिचालनिक व्यवहार्यता तथा रेलवे बोर्ड की मंजूरी पर निर्भर करेगा। दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों को इस ट्रेन से बड़ी सुविधा मिलेगी।
