विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अख‍िलेश यादव ने कसा पीएम मोदी पर तंज - 'काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गयी दो पहिया नाव'

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 06 Sep 2026 02:01 PM (IST)

अखिलेश यादव ने वाराणसी में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस ...और पढ़ें

अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर कटाक्ष काशी में जलजमाव पर स्मार्ट सिटी के दावे फेल।

अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर कटाक्ष काशी में जलजमाव पर स्मार्ट सिटी के दावे फेल।

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने वाराणसी जलभराव पर पीएम मोदी पर तंज कसा।

  2. कांग्रेस नेता रोशनी जायसवाल के वायरल वीडियो को साझा किया।

  3. स्मार्ट सिटी और 'काशी के क्योटो' के दावों पर सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में भारी बार‍िश के बाद जलजमाव और बाढ़ जैसी स्‍थ‍ित‍ि के साथ ही अब व‍िधायकों को भी आम जनता चुनावी माहौल में घेरने लगी है। जहां पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने महापौर और डीएम से फोन करके अपनी काशी में बाढ़ का हाल पूछा है तभी से यहां जलजमाव और बाढ़ की स्‍थ‍ित‍ि सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही है। वहीं लोग पोस्‍ट शेयर कर बनारस की स्‍थ‍िति‍ पर सवाल कर रहे हैं।  

इसी क्रम में रव‍िवार की सुबह कांग्रेस की मह‍िला नेता रोशनी जायसवाल के वीड‍ियो को अख‍िलेश यादव ने अपने एक्‍स हैंडल पर शेयर कर बनारस की व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है क‍ि बनारस को क्‍योटो बनाने के दावे की जमीनी हकीकत कहीं अलग नजर आ रही है। वायरल हो रहे वीड‍ियो में रोशनी कहती नजर आ रही हैं क‍ि -मुस्‍कुराइए आप काशी में हैं, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की कैंट व‍िधानसभा 390 की यह स्‍थ‍ित‍ि है। कह रही हैं क‍ि वह अपनी स्‍कूटी पर बैठकर क्‍योंटो को देखने जा रही हैं। उनका दावा है क‍ि दस म‍िनट की बार‍िश में यह स्‍थ‍ित‍ि हो जाती है।  

अख‍िलेश ने क‍िया पोस्‍ट 

अख‍िलेश यादव ने रव‍िवार की दोपहर रोशनी के वीड‍ियो को साझा कर पोस्‍ट पर ल‍िखा है। 'काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार पानी पर चल गयी दो पहिया नाव' जनता पूछ रही है कि पचासों हज़ार के बजट से काशी को स्मार्ट सिटी बनाने का जो दावा था उस पर किसने ये पानी फेर दिया? कहीं दिल्लीवालों का काम लखनऊवालों ने तो चौपट नहीं कर दिया। न गंगा साफ़ हुई, न वरुणा और न ही काशी के नाले तभी तो नल को छोड़कर हर तरफ़ जल ही जल है। अगर दूरबीन और ड्रोन काम नहीं कर रहा है तो रडार से ही दिखवा लें वैसे भी अब बादल नहीं है। अगर फिर भी न दिखाई दे तो यूपी के बुलडोज़र पर चढ़कर देख लें, कम से कम कभी तो बुलडोज़र का सकारात्मक इस्तेमाल हो।