विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले, 'मुझ पर दबाव नहीं था, पार्टी के निर्देशों का पालन किया'

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:19 AM (IST)

यूपी कांग्रेस की नई टीम के गठन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन पर इस्तीफा देने ...और पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। जागरण

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। जागरण

HighLights

  1. अजय राय ने कहा, इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं था।

  2. राहुल गांधी से मिलकर पार्टी मजबूत करने पर चर्चा की।

  3. महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।

डिजिटल डेस्क, वाराणसी। यूपी कांग्रेस की नई टीम के गठन पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनसे कोई इस्तीफा नहीं मांगा गया और न ही पार्टी का कोई दबाव था। उन्होंने कहा कि वह केवल पार्टी के निर्देशों का पालन करते हैं।

हाल ही में राहुल गांधी से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में पार्टी को मजबूत करने, जरूरी काम करने और कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर खुलकर चर्चा हुई।

अजय राय ने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश के साथ काम करने का आह्वान किया और कहा कि वे बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते रहेंगे।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस बार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जलजमाव जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी मिलकर दोगुनी ताकत से काम करेंगे।