विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में मौसम खराब: दिल्ली से काठमांडू जा रहा एअर इंडिया का विमान वाराणसी डायवर्ट, रिफ्यूलिंग के बाद हुआ रवाना

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 18 Oct 2026 05:30 AM (IST)

दिल्ली से काठमांडू जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआइ-211 को नेपाल में खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट किया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एअर इंडिया की दिल्ली-काठमांडू उड़ान वाराणसी डायवर्ट हुई।

  2. नेपाल में खराब मौसम के कारण विमान का मार्ग बदला गया।

  3. वाराणसी में ईंधन भरने के बाद विमान काठमांडू रवाना हुआ।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नेपाल में खराब मौसम के कारण दिल्ली से काठमांडू जा रहे एअर इंडिया के विमान एआइ-211 को शनिवार रात वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया। विमान रात 9:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा।

यह भी पढ़ें- आठवां आल इंडिया लॉयर्स T-20: सुप्रीम कोर्ट इलेवन ने हाई कोर्ट इलेवन को 8 विकेट से हराया

इसमें 154 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। विमान को बे नंबर पांच पर खड़ा कर ईंधन भरा गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात 9:44 बजे विमान ने काठमांडू के लिए उड़ान भरी। विमान करीब 39 मिनट वाराणसी एयरपोर्ट पर रुका।