विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहमदाबाद की कंपनियां वाराणसी में बसाएंगी टेंट सिटी, गंगा पार रेती में देवदीपावली तक निखर कर सामने आएगा

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Tue, 13 Sep 2022 12:26 AM (IST)

Tent City in Varanasi गंगा पार रेती में टेंट सिटी अहमदाबाद की दो कंपनियां बसाएंगी। इसकी जिम्मेदारी मेसर्स प्रेवेज कम्यूनिकेशंस ...और पढ़ें

वाराणसी में गंगा पार रेती में टेंट सिटी अहमदाबाद की दो कंपनियां बसाएंगी।
वाराणसी में गंगा पार रेती में टेंट सिटी अहमदाबाद की दो कंपनियां बसाएंगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसीः गंगा पार रेती में टेंट सिटी अहमदाबाद की दो कंपनियां बसाएंगी। इसकी जिम्मेदारी मेसर्स प्रेवेज कम्यूनिकेशंस (इंडिया) लिमिटेड व मेसर्स लल्लूजी एंड संस को दी गई है। सोमवार को निविदा प्रक्रिया फाइनल होने के साथ चयनित कंपनी प्रतिनिधियों को आवंटन इससे संबंधित पत्र सौंप दिए गए। टेंट सिटी के लिए पांच कंपनियां सामने आई थीं। इसमें मेसर्स इयाक वेंचर्स प्रा. लिमिटेड समेत अहमदाबाद (गुजरात) की तीन कंपनियों के अलावा ऋषिकेश की मेसर्स स्वामी सुखदेवानंद ट्रस्ट परमार्थ निकेतन व नई दिल्ली की मेसर्स थार कैंपस प्रा. लिमिटेड शामिल थी। चयनित प्रेवेज कम्युनिकेशन 400 टेंट पर तो लल्लूजी एंड संस को 200 टेंट बनाने हैं।

इसके साथ ही वाराणसी विकास प्राधिकरण रेती में टेंट सिटी स्थल पर बिजली-पानी व सीवेज निस्तारण की व्यवस्था में जुट गया है। इसके लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास है कि बुनियादी व्यवस्थाएं इसी माह पूरी कर एक अक्टूबर तक स्थल कंपनियों को हैंडओवर कर दिया जाए ताकि देवदीपावली तक रेती जगमग हो जाए। दुनिया भर में विख्यात काशी के अनूठे जल उत्सव पर जब सैलानी आएं तो नया अहसास पाएं। अब तक काशी ने प्रवासी भारतीय दिवस में टेंट सिटी की झलक देखी थी। बुनियादी सुविधाएं विकसित करने व व्यवस्थापन की जिम्मेदारी वीडीए के नेतृत्व में पर्यटन, बिजली, केंद्रीय जल आयोग, जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई समेत 13 विभागों को दी गई है।

नवंबर से फरवरी तक ले सकेंगे टेंट सिटी का आनंद

काशी में पर्यटन विस्तार की दृष्टि से टेंट सिटी की परिकल्पना की गई है। इसे नवंबर से फरवरी तक संचालित किया जाएगा। इसमें ठहरने के लिए स्विस काटेज तो होंगे ही गेमिंग जोन, रेस्त्रा, डायनिंग एरिया, कांफ्रेंस स्पाट, योग केंद्र, पुस्तकालय, आर्ट गैलरी के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स, कैमल व हार्स राइडिंग की भी व्यवस्था मिलेगी। संगीत संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पैकेज की भी घोषणा की जाएगी।

सौ हेक्टेअर में बसेगा तंबुओं का शहर

-टेंट की संख्या : 600

-विला : 900 वर्गफीट, 10 प्रतिशत

-सुपर डीलक्स : 480-580 वर्गफीट, 50 प्रतिशत

-डीलक्स 250-400 वर्गफीट, 40 प्रतिशत