Dussehra festival in Varanasi : छह अक्टूबर तक निकलें ट्रैफिक डायवर्जन देखकर, सुरक्षा की दृष्टि से लिया फैसला
नवरात्र पर पूजा पंडालों में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने दशाश्वमेध और चेतगंज सर्किल में तत्काल प्रभाव से डायवर्जन लागू कर दिया है। यह डायवर्जन छह अक्टूबर की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। महानवमी और विजयदशमी के तहत पंडालों में भीड़ से यह निर्णय लिया है।
वाराणसी, जागरण संवाददाता। नवरात्र पर दुर्गा पूजा पंडालों में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने दशाश्वमेध और चेतगंज सर्किल में तत्काल प्रभाव से डायवर्जन लागू कर दिया है। यह डायवर्जन छह अक्टूबर की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। महानवमी और विजयदशमी के तहत विभिन्न पंडालों में भीड़ के कारण यह निर्णय लिया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक दिनेश पुरी ने बताया कि महिलाओं, बच्चों, श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए जीवन सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है।
- रामापुरा से नई सड़क के रास्ते लहुराबीर की तरफ वाहन ले जाना मना है।
- मैदागिन से गोदौलिया पूरी तरह वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- सोनारपुरा से गोदौलिया की तरफ पैडल रिक्शा, आटो, ई-रिक्शा पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा मात्र दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे।
- गुरुबाग से लक्सा की ओर आटो, ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा पूर्णतया प्रतिबंधित मात्र दो पहिया वाहन अनुमन्य है।
- लक्सा थाने से रामापुरा सभी प्रकार के वाहन पुर्णत: प्रतिबंधित हैं।
- तेलियाबाग से लहुराबीर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें मरी माई की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से लहुराबीर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया जा रहा है। मलदहिया से सभी प्रकार के वाहन लहुराबीर के जाने की तरफ प्रतिबंधित रखे जा रहे हैं।
- रामापुरा से सभी तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को लहुराबीर की तरफ नहीं जाने देंगे। बेनिया से सभी प्रकार के तीन पहिया व चार पहिया व पेडल रिक्शा ना तो रामापुरा की तरफ और ना ही लहुराबीर की ओर जाने देंगे।
- मैदागिन से कबीरचौरा की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कबीरचौरा से सभी बड़े वाहनों को लहुराबीर की तरफ प्रतिबंधित किया जा रहा है अत: सभी मैदागिन होकर गोलगड्डा होकर गंतव्य को जाएंगे।
- पिपलानी से लहुराबीर की ओर सभी प्रकार के बड़े वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे तथा डायवर्ट होकर रामकटोरा से होते हुए कुलपति आवास पास से लकड़ मंडी की तरफ जाएंगे।
- इसी कड़ी में सिगरा से पिशाच मोचन होकर नई सड़क पर जाने के लिए वाहनों का आवागमन दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रतिबंधित किया गया है।