Move to Jagran APP

बलिया के पंचायत मतदान के बाद बहाया खून, चटकीं लाठियां और जमकर चले ईंट-पत्थर से कई जख्मी

पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान कई जगह विवाद हुआ। बूथों पर बवाल मारपीट व पथराव की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद देर शाम तक गांवों में विवाद की खबरें आती रहीं। इनमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 04:19 PM (IST)
बलिया के पंचायत मतदान के बाद बहाया खून, चटकीं लाठियां और जमकर चले ईंट-पत्थर से कई जख्मी
पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के दौरान कई जगह विवाद हुआ।

बलिया, जेएनएन। पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के दौरान कई जगह विवाद हुआ। बूथों पर बवाल, मारपीट व पथराव की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद देर शाम तक गांवों में विवाद की खबरें आती रहीं। इनमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

फेफना थाना क्षेत्र के पक्काकोट में मतदान के बाद सोमवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गांव में तनाव की स्थिति बनी है। पूर्व प्रधान इद्रीश खां व मेहरूद्दीन के परिजनों के बीच मतदान के दौरान कहासुनी हुई थी। देर शाम इद्रीश बेटे जावेद के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में मेहरूदीन के समर्थकों ने छींटाकशी की। बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में एक पक्ष के इद्रीश खां (50), जावेद (35), रजिया (50), मुख्तार (46), खुर्शीद (32), समीर (25) घायल हो गए। इसमें इद्रीश व जावेद की हालत गंभीर बनी है। दोनों का इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है।

रेवती स्थानीय थाना क्षेत्र के झरकटहां ग्रामसभा में दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों बीच मतदान के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से 10 लोगों काे गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कल्पना सिंह पत्नी शैलेश सिंह व सुमन सिंह पत्नी विवेकानंद सिंह के समर्थकों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक पक्ष से राजेश सिंह (45), मृत्युजंय सिंह (30), तथा दूसरे पक्ष से विवेकानंद सिंह (55), गोलू सिंह (25) वर्ष घायल हो गए।

बूथ के अंदर चले लाठी-डंडे

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सरयां गांव में महीनों से चल रही दो पक्षों की चुनावी रंजिश में सोमवार को फिर विवाद हो गया। बूथ के अंदर ही जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कुछ लोगों को चोटे भी आईं। पुलिस इसे एक हल्की झड़प बताने में जुटी रही लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सुर बदल गए।

19 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मनियर ब्लाक के एलासगढ़ बूथ पर बवाल के मामले में पुलिस ने 19 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक नान्हू यादव की तहरीर में आरोप है कि सोमवार को मतदान के दौरान कई लोग मतदान केंद्र का दरवाजा, खिड़की तोड़ रहे थे। मतदान कर्मियों के साथ मारपीट भी की।

150 पर मुकदमा, आठ को जेल

गड़वार पुलिस ने मतदान के दिन चिलकहर ब्लाक के बूथों पर बवाल व मारपीट के मामलों में 32 नामजद सहित 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आठ लोगों को जेल भेजा है। सोमवार की देर शाम बलेसरा मे मतदान कर्मियों को रोकने के मामले में नीरज सिंह समेत बीस नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एसआई वरूण राकेश की तहरीर पर दर्ज किया गया है। यहां फर्जी मतदान को लेकर विवाद हुआ था। वहीं रामपुर असली बूथ पर हूई मारपीट मे सुरेन्द्र यादव, अमित वर्मा, मुन्ना यादव व रमेश समेत बीस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया। आलमपुर में हुये बवाल में पूर्व प्रधान करनेश सिंह व मंटू समेत चार ज्ञात व बीस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को पूर्व प्रधान समेत चार को जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.