कार्रवाई की मांग : मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ में भी अवैध संपत्तियों पर चले बुलडोजर
लखनऊ में विधायक मुख्तार अंसारी के दो भूखंडों पर बने भवनों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया राजधानी में कार्रवाई होते ही मऊ में मांग जोर पकडऩे लगी।
मऊ, जेएनएन। सूबे की राजधानी लखनऊ में विधायक मुख्तार अंसारी के दो भूखंडों पर बने भवनों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया राजधानी में कार्रवाई होते ही जनपदों में मांग जोर पकडऩे लगी। पूर्व सभासद व श्री गंगा तमसा सेवा समिति के महामंत्री छोटेलाल गांधी ने रैनी स्थित भंडारण के लिए तथा नगर स्थित ठाकुरजी की भूमि पर मुख्तार अंसारी गिरोह द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है। हालांकि मुख्तार अंसारी गिरोह तो अभी तक पुलिस प्रशासन ने जनपद में लगभग 16 करोड़ तो पूर्वांचल में लगभग 60 से 65 करोड़ का झटका लग चुका है शासन के निर्देश पर मुख्तार गिरोह के और सिंडिकेट को खंगाला जा रहा है।
योगी सरकार विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह आइएस 151 के विरुद्ध अभियान चलाकर ङ्क्षसडिकेट तोडऩे में जुटी है। मऊ से लखनऊ मे फैले गिरोह को निशाने पर लिया गया है। प्रदेश सरकार अभियान के तहत जहां मुख्तार अंसारी गिरोह के सफाए में जुटी है, वहीं अवैध संपत्तियों को धड़ाधड़ जमींदोज किया जा रहा है। वाराणसी जोन में मुख्तार गिरोह के फैले आर्थिक साम्राज्य को लगभग 60 से 65 करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ है। इसमें अकेले मऊ में 16 करोड़ संपत्ति जब्त की गई है। योगी सरकार गिरोह से जुड़े एक-एक अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है। साथ ही गिरोह से नामचीन जुड़े सफेदपोश राजनेता, ठेकेदार, व्यापारी, भूमाफिया आदि रड़ार पर है।
2007 से 2012 के बीच तत्कालीन मायावती सरकार ने मुख्तार अंसारी के गिरोह के विरुद्ध अभियान चलाया था। इसमें मछली व्यवसाय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हुई थी। उस दौरान धड़ाधड़ कार्रवाई से एक बारगी लगा था कि गैंग टूट गया परंतु सरकार बदलते ही मुख्तार अंसारी गिरोह फिर से फलने-फूलने लगा। गिरोह ने मऊ सहित पूर्वांचल में एक बार फिर अपना सिक्का जमाया। अवैध संपत्तियां अर्जित की। इधर योगी सरकार ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। इसमें मुख्तार अंसारी गिरोह खासकर निशाने पर है।
अवैध कब्जा पर चले बुलडोजर
लखनऊ के डालीगंज में विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों के भूखंडों पर बने भवनों को एलडीए ने शासन के निर्देश पर जमीदोंज कर दिया। योगी सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद में मऊ में भी कार्रवाई की मांग उठने लगी। पूर्व सभासद व श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री छोले लाल गांधी ने ग्राम रैनी स्थित भंडारण गृह व नगर स्थित ठाकुरजी की भूमि पर से मुख्तार अंसारी द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की मांग की है।