वाराणसी में शादी का झांसा देखकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
वाराणसी के गंगापुर में शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी प्रदीप कुमार ...और पढ़ें

वाराणसी में किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी प्रदीप कुमार गिरफ्तार।
HighLights
आरोपी प्रदीप कुमार गंगापुर से गिरफ्तार किया गया।
किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाया था।
21 अगस्त को परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया।
जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित एक गांव की रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।
आरोपित प्रदीप कुमार ग्राम आपी थाना जन्सा का रहने वाला है, जिसे पुलिस टीम ने गंगापुर स्थित बलवंत कालेज के पास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में किशोरी के स्वजन की तहरीर पर 21 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस की जांच में पता चला कि गंगापुर क्षेत्र के मोती फैक्ट्री में किशोरी काम करती थी। जहां आरोपित घूमता रहता और इसी दौरान उससे पहचान करके शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा और 16 अगस्त को उसे भगा ले गया।
