Lockdown in varanasi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर जरूरतमंदों को पहुंचा रहा राशन
वाराणसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर जरूरतमंदों को पहुंचा रहा राशन।
वाराणसी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन घोषित किया है। देश में आम जनमानस गरीब, किसान, मजदूर, श्रमिक विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री के इस निर्णय के साथ खड़ा दिखाई देता नजर आ रहा है।
जहां सामान्य नागरिक को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वयहीं दूसरी ओर एक ऐसा भी युवाओं का संगठन है जो सामान्य जनों की इस पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हुए दिन रात सभी कार्यकर्ता मजदूरों की भांति कार्य कर रहे है
इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की मदद कर रहा है।
वाराणसी नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र व विद्यार्थी परिषद का प्रांत केंद्र भी है। प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप जहां विद्यार्थी परिषद के कमान को अपने अपने हाथ मे लिये हुए हैं वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी पूरे मनोयोग के साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।
सभी लोगों को भोजन, खाद्य सामग्री, अनाज, मास्क, सेनेटाइजर आदि सभी आवश्यक चीजों को दिन रात उपलब्ध कराने में लगा है।
विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री शुभम कुमार सेठ का कहना है कि वाराणसी केवल प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र ही नही है बल्कि विद्यार्थी परिषद का कर्म भूमि भी है। हर गरीब की समस्या विद्यार्थी परिषद की समस्या है। अध्यक्ष (प्रदेश संयोजक) ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पूरी ताकत के साथ देश के प्रदेश के हर नागरिक के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है।
विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता वाराणसी में प्रतिदिन 200 लोगो के भोजन की व्यवस्था तथा 100 परिवार के लिए अनाज वितरित कर रहा है। सहयोग में शुभम कुमार सेठ, अधोक्षज जी , पुनीत मिश्रा, अंकित, सौरभ आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं।