आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह कल हाथरस में मृतका के परिजनों से करेंगे मुलाकात
हाथरस में युवती संग हुई जघन्य वारदात को लेकर आम आदमी पार्टी भ्ाी यूपी में मोर्चे पर है। वहीं रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संग संवाद को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह वाराणसी पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग मुलाकात करने के साथ ही प्रेस वार्ता की।
वाराणसी, जेएएनएन। हाथरस में युवती संग हुई जघन्य वारदात को लेकर आम आदमी पार्टी भ्ाी यूपी में मोर्चे पर है। वहीं रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संग संवाद को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह वाराणसी पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग मुलाकात करने के साथ ही प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान हाथरस की घटना पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे खुद कल पीडित परिवार से मिलने जाएंगे। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनकी पार्टी संसद से सड़क तक लड़ाई करेगी।
वहीं रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग संवाद के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। कानून व्यवस्था से लेकर बेरोजगारी तक को लेकर सरकार को उन्होंने घेरा। वहीं अरविंद केजरीवाल हाथरस पीडिता से मिलने जाएंगे कि नहीं इस सवाल पर संजय सिंह ने कुछ कहने से इंकार किया। संजय सिंह वाराणसी में कार्यकर्ता संवाद में शामिल होने रविवार को आए थे। इससे पूर्व आप नेता संजय सिंह पूर्वांचल के मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही आदि जिलों का दौरा कर आगामी यूपी के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओंं और पदाधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं।
वहीं रविवार को वाराणसी में आम आदमी पार्टी के नेता अभिनव राज ने कहा कि उन्होंने 20 राज्यों में संगठन को तैयार किया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कहा कि नई दिल्ली में जो हमने 70 मुद्दे अपने घोषणा पत्र में रखा था उसे पूरा किया। हमने सभी को मुफ्त में बिजली, पानी, इलाज दिया है। यूपी में भी हम चुनावी तैयारियों को अंतिम रुप दे रहे हैं।