विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी फोटो डालकर मांगी रंगदारी, पीड़‍ित के उड़ गए होश

By Anup Kumar Agrahari Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 02:33 PM (IST)

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में एक युवती की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई और फिर 5 ...और पढ़ें

वाराणसी में इंस्टाग्राम पर फर्जी फोटो से रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला।

वाराणसी में इंस्टाग्राम पर फर्जी फोटो से रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला।

HighLights

  1. युवती की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई।

  2. शादी रोकने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगे गए।

  3. सिगरा पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर फोटो एडिट कर सार्वजनिक करने और रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने पड़ोस से चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।

पीड़‍ित ने लिखित तहरीर में बताया कि अमित सोनकर, रवि भारती, शनि व काजल ने मिलकर उसकी बहन की फोटो किसी अन्य युवक के साथ जोड़कर इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट कर दिया।

आरोप लगाया कि घर अगले महीने होने वाली शादी का हवाला देकर पांच लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि पैसा नहीं दिया तो यह वीडियो ससुराल तक भेज देंगे।

मना करने पर मां-बहन को गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। सिगरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।