Move to Jagran APP

वाराणसी के सेवापुरी में आकाशीय बिजली से एक महिला की गई जान, तीन झुलसी

वाराणसी के सेवापुरी ब्‍लॉक में शुक्रवार की दोपहर में झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से उसमें बैठी एक युवती की मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं झुलस गई जिनका इलाज चल रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 03:44 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:39 PM (IST)
वाराणसी के सेवापुरी में आकाशीय बिजली से एक महिला की गई जान, तीन झुलसी
वाराणसी के सेवापुरी में आकाशीय बिजली से एक महिला की गई जान, तीन झुलसी

वाराणसी, जेएनएन। सेवापुरी ब्‍लॉक में जंसा थाना क्षेत्र के लहिया भतसार गांव मे शुक्रवार की दोपहर में झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से उसमें बैठी एक युवती की मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत स्थिर है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

loksabha election banner

झोपड़ी में बैठ कर आराम कर रही थी, तभी गिरी बिजली

बताया जाता है कि सुरेंद्र कुमार पटेल के खेत में धान की रोपाई करने परिवार की महिलाएं गईं थी। जब धान की रोपाई कर रही थी, उसी समय बरसात होने लगी। इससे रोपाई करने वाली परिवार की महिलाएं पास ही एक झोपड़ी में बैठ कर आराम करने लगी। उसी समय अचानक आकाशीय बिजली से प्रमिला पटेल (37) हीरावती  पटेल (55), फूलपत्ति पटेल (42) व तारा देवी (35) झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्रमिला पटेल पत्नी राजेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। जब की अन्य झुलसी महिलाओं का इलाज चल रहा है।

राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची, एसडीएम ने लिया संज्ञान

वहीं हीरावती पत्नी सुरेंद्र पटेल की हालत गंभीर अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जंसा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने उप जिलाधिकारी राजातालाब को सूचित किया। वहीं इस घटना से गांव मे कोहराम मच गया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी प्रमोद पांडेय का कहना है कि दैवीय आपदा राहत राशि परिवार को मिलेगा। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

चंदौली में भी आकाशीय बिजली से एक की मौत

चंदौली में खेत में धान का बेहन फेंकते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बारौर निवासी छांगुर बियार (35) व मुंशी बियार (45)  धान का बेहन खेत में फेंक रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने छांगुर को मृत घोषित कर दिया। मुंशी का इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.