विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई से लौटे पति को खुश होकर एयरपोर्ट से लेकर घर जा रही पत्नी की सड़क हादसे में मौत, पति और बेटी घायल

By Rajesh ChaubeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 03:38 PM (IST)

वाराणसी के मोलनापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुबई से लौटे पति को एयरपोर्ट से लेकर घर जा रही ...और पढ़ें

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, दुबई से लौटे पति को एयरपोर्ट से ला रही पत्नी की मौत।

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, दुबई से लौटे पति को एयरपोर्ट से ला रही पत्नी की मौत।

HighLights

  1. मोलनापुर में सड़क हादसे में महिला की मौत।

  2. दुबई से लौटे पति को एयरपोर्ट से ला रही थी।

  3. कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, पति घायल।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। क्षेत्र के मोलनापुर में चंद्रावती के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति मामूली रूप से घायल हो गए। बाइक को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई।

हादसे में गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव निवासी पन्ना देवी 43 वर्ष की जान चली गई। पति के दुबई से लौटने की खुशी में उन्हें बाबतपुर एयरपोर्ट लेने गईं पन्ना देवी की घर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामजग चौहान दुबई से लौटे थे।

उनकी पत्नी पन्ना देवी उन्हें लेने बाबतपुर एयरपोर्ट गई थीं। देर रात दोनों चालक अमिताभ चौहान के साथ कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोलनापुर के पास अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा और अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घायलों को नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने पन्ना देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके पति रामजग चौहान को मामूली चोटें आई हैं।

इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पन्ना देवी की मौत से उनकी 12 वर्षीय गोद ली हुई बेटी रुचि चौहान के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।