वाराणसी के चौक क्षेत्र में घर में घुसा सांप तो कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया
वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में एक मकान से 4.30 फीट लंबा सांप नीचे गिरा, जिससे हड़कंप मच गया और ...और पढ़ें

वाराणसी के चौक में घर में घुसे 4.30 फीट लंबे सांप को सर्प मित्र ने पकड़ा।
HighLights
चौक क्षेत्र में मकान से 4.30 फीट लंबा सांप गिरा।
स्थानीय पार्षद की सूचना पर सर्प मित्र पिंटू ने पकड़ा।
सांप को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में पियरी पुलिस चौकी के पीछे गुरुवार को एक मकान से 4.30 फीट लंबा सांप नीचे आ गिरा। उसे रेंगते देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद सांप पास के दूसरे मकान में ही घुस गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पार्षद संजय केसरी को दी। पार्षद ने नगर निगम के पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सर्प मित्र पिंटू को बुलाया। सूचना मिलते ही पिंटू मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक खोजबीन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
उसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सांप को सुरक्षित पैक कर रखा गया है और बाद में उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जाएगा।
पिंटू ने बताया कि पुलिस चौकी के पीछे स्थित मकान में सांप दिखाई दिया था। वह छत से नीचे गिरने के बाद घबराहट में एक घर में चला गया था। खोजबीन के बाद उसे पकड़कर सुरक्षित पैक किया गया।
सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि कहीं भी सांप दिखाई देने पर हेल्पलाइन 112, जिलाधिकारी या वन विभाग को सूचना दें, ताकि मदद के लिए सर्प मित्र तुरंत मदद के लिए पहुंच सकें।
