आजमगढ़ में विदेश से कमाकर लौट रहा व्यक्ति हुआ जहरखुरानी का शिकार Azamgarh news
सड़क के किनारे अचेत अवस्था में जहरखुरानी का शिकार होकर पड़े व्यक्ति को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुबह बिलरियागंज थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 10:48 AM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भलुवाई ग्राम सभा के पास सड़क के किनारे अचेत अवस्था में जहरखुरानी का शिकार होकर पड़े व्यक्ति को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुबह बिलरियागंज थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति की हालत गंभीर देख अपने वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भर्ती कराया।
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन होश मे न आने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा व्यक्ति रामचंद्र यादव पुत्र राजपत यादव रौनापार थाना क्षेत्र के सिकन्द्दोपुर गांव का निवासी बताया गया है जो विदेश से कमाकर लौट रहा था। पुलिस अब पीडित के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि जहरखुरान गिरोह के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें