विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में मानसिक चिकित्सालय पांडेयपुर के फैमिली वार्ड से मरीज फरार हो गया

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 20 Jun 2026 05:34 PM (GMT+05:30)

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय के फैमिली वार्ड से भर्ती एक मरीज लोहर चौहान दीवार फांदकर फरार हो गया। ...और पढ़ें

वाराणसी के मानसिक अस्पताल से मरीज फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल।

वाराणसी के मानसिक अस्पताल से मरीज फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल।

HighLights

  1. पांडेयपुर मानसिक चिकित्सालय के फैमिली वार्ड से मरीज फरार।

  2. लोहर चौहान नामक मरीज 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा।

  3. अस्पताल प्रशासन ने तलाश शुरू की, कैंट पुलिस को सूचना दी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय के फैमिली वार्ड में भर्ती एक मरीज के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मरीज की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे।

जानकारी के अनुसार, लोहर चौहान मानसिक चिकित्सालय के फैमिली वार्ड में भर्ती हुआ था। वह अपने पिता बलिराम चौहान की देखरेख में उपचाराधीन था। बताया जा रहा है कि देर रात वार्ड में भर्ती मरीजों की गणना के बाद कर्मचारियों ने वार्ड बंद कर दिया।

इसी दौरान लोहर चौहान कथित रूप से किसी अन्य मरीज की मदद से मानसिक चिकित्सालय की लगभग 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। इसके बाद वार्ड के लोगो ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन ने मरीज की तलाश शुरू कर दी तथा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज की खोजबीन जारी है। फिलहाल कैण्ट पुलिस को मरीज के फरार होने की जानकारी दी गई है।