वाराणसी में नाबालिग प्रेमी युगल शादी कर लौटे, घरवालों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया
मिर्जामुराद, वाराणसी में एक नाबालिग प्रेमी युगल ने शादी कर ली, जिसके बाद घर लौटने पर उनके घरवालों ने उन्हें ...और पढ़ें

वाराणसी में नाबालिग प्रेमी युगल की शादी, घरवालों ने पुलिस को सौंपा। (AI Image)
HighLights
नाबालिग प्रेमी युगल ने मिर्जामुराद के मंदिर में शादी की।
घर लौटने पर घरवालों ने उन्हें पुलिस के हवाले किया।
लड़के को किशोर न्यायालय, लड़की को मेडिकल जांच हेतु भेजा।
जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। प्रेमीयुगल रविवार की रात शादी कर घर लौटे।दोनों को देखते ही किशोर के घरवाले उन्हें थाने ले जाकर पुलिस के हवाले सौप दिया।दोनों नाबालिग हैं।सोमवार की सुबह दोनों के स्वजन थाने पर जुटे रहे।
मिर्जामुराद के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का अपने ही पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी संग प्रेम-प्रसंग का चक्कर चल रहा था।इस बात की जानकारी होने पर स्वजन किशोरी को सिंधौरा क्षेत्र में रिश्तेदार के घर भेज दिए थे।
परिजनों ने बताया कि रविवार को वह वहां से निकल गई। इधर, किशोर भी अपने घर से निकल गया। दोनों मिलने के बाद मिर्जामुराद स्थित एक मंदिर में पहुंचे। किशोर ने सिंदूर से किशोरी की मांग भरकर शादी कर ली। शादी रचाने के बाद किशोर उसे अपने साथ लेकर घर पहुंचा।
इस बीच सांयकाल किशोरी की मां ने किशोर के खिलाफ थाना में पुत्री को बहका-फुसलाकर अपहृत कर ले जाने का केस दर्ज कराई थी। किशोर के स्वजन दोनों को देखते ही उन्हें थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिए। एसआई पवन कुमार ने बताया कि किशोरी को मेडिकल मुआयना हेतु भेजने के साथ ही गिरफ्तार आरोपित को किशोर न्यायालय में भेजा गया।
