काशी विश्वनाथ धाम से दिया संदेश - त्योहारों पर पॉलिथीन नहीं, कपड़े के थैले अपनाएं
नमामि गंगे ने त्योहारों पर काशी विश्वनाथ धाम और आसपास कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ...और पढ़ें

काशी विश्वनाथ धाम में नमामि गंगे का अभियान, त्योहारों पर कपड़े के थैले अपनाएं, पॉलिथीन छोड़ें।
HighLights
नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम में बांटे कपड़े के थैले।
अभियान का लक्ष्य पॉलिथीन मुक्त धाम और प्रदूषण मुक्त गंगा।
श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से जागरूक किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नमामि गंगे ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में कपड़े के थैले वितरित किए, अभियान का उद्देश्य विश्वनाथ धाम को पॉलिथीन मुक्त और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना है।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने श्रद्धालुओं को सिंगल यूज पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया, लोगों से प्लास्टिक की थैली, बोतल और बर्तनों की जगह कपड़े के थैले, जूट बैग, बांस की डलिया और स्टील के बर्तनों के उपयोग की अपील की गई।
राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा विश्वनाथ हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं, माता की तरह हितकारिणी नदियों को पॉलिथीन से बचाना हम सबका कर्तव्य है, प्रकृति की रक्षा ही सच्ची पूजा है, इस दौरान धाम परिसर में स्वच्छता को लेकर जन-जागरण भी किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद रहे।
