बेल्जियम से बलरामपुर चीनी मिल के लिए ब्वायलर को लेकर चला 'महाट्रक' पहुंचा वाराणसी, बीच रोड लगे बोर्ड को उखाड़कर बढ़ेगा आगे
बेल्जियम से बलरामपुर चीनी मिल के लिए बॉयलर लेकर चला महाट्रक आखिरकार वाराणसी पहुंच गया है। ओडिशा बंदरगाह से शुरू ...और पढ़ें
HighLights
महाट्रक बेल्जियम से बलरामपुर चीनी मिल के लिए बॉयलर लाया।
यह 308 चक्कों वाला ट्रक ओडिशा बंदरगाह से वाराणसी पहुंचा।
रास्ते में फुट ओवर ब्रिज तोड़े गए, लोगों की भीड़ उमड़ी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बेल्जियम से बलरामपुर चीनी मिल के लिए ब्वायलर लेकर उड़ीसा के बंदरगाह से चल रहा महाट्रक वाराणसी आखिरकार पहुंच गया है। यह ट्रक बेल्जियम से निकलकर उड़ीसा के बंदरगाह होते हुए चंदौली में प्रवेश किया और अब रामनगर होते हुए डाफी टोल प्लाजा तक पहुंच चुका है।
इस ट्रक के उत्तर साइड में एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, जिससे इसे रॉन्ग साइड होते हुए मोहनसराय तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर बने फुट ओवर ब्रिज को तोड़ा जा रहा है ताकि ट्रक को निकाला जा सके। इसके बाद ट्रक राजातालाब होते हुए रिंग रोड से दाहिने तरफ से निकलकर हरहुआ की ओर जाएगा।
डाफी टोल प्लाजा के पहले लगा एक बोर्ड हटाया जा रहा है। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले ट्रक को खड़ा किया गया है, जहां पर कर्मचारी कुछ देर आराम भी करेंगे। इस महाट्रक की यात्रा ने स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए चुनौतियां पेश की हैं। ट्रक के मार्ग में आने वाले सभी अवरोधों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस ट्रक की यात्रा से यह स्पष्ट होता है कि बड़े औद्योगिक उपकरणों के परिवहन के लिए विशेष प्रबंधों की आवश्यकता होती है। स्थानीय प्रशासन ने इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं। बलरामपुर चीनी मिल के लिए बायलर का यह महाट्रक वाराणसी में अपनी यात्रा पूरी कर रहा है, जो औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं इस 308 चक्कों वाले महाट्रक को देखने के लिए राजमार्ग पर लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है।
