शारदीय नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री दरबार में उमड़ा आस्था का जन-ज्वार, मंगला आरती से शुरू हुए दर्शन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन वाराणसी के अलईपुरा स्थित माता शैलपुत्री मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंगला आरती ...और पढ़ें
HighLights
शारदीय नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री मंदिर में भीड़।
माता शैलपुत्री दर्शन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल और ड्रोन तैनात।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को काशी में अलईपुरा स्थित नौ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री के दरबार में सुबह मंगला आरती के बाद से ही भक्तों का जनज्वार उमड़ पड़ा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नौ देवियों में सबसे बड़ी माता शैलपुत्री हैं, यहाँ दर्शन से मनोकामना पूर्ण होती है, माता को चुनरी, माला और श्रृंगार चढ़ाया जाता है।
जिनके विवाह में अड़चन होती है, वे विशेष रूप से यहां दर्शन पूजन करने आते हैं, दर्शन करने आईं आशापुर की श्रद्धालु पूजा ने बताया कि तीन घंटे लाइन में लगने के बाद दर्शन मिला, लेकिन बहुत अच्छा लगा, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने बताया कि भीड़ को देखते हुए 50 महिला पुलिसकर्मी और सिविल फोर्स तैनात की गई है, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादे कपड़ों में भी पुलिस की टीम लगाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।
