विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के संजोई ग्रामसभा में होगी समाजवादी पार्टी की जनसभा, अखि‍लेश यादव होंगे शाम‍िल

By Shivam Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 01:00 PM (IST)

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वाराणसी के संजोई गांव में समाजवादी पार्टी एक विशाल जनसभा का आयोजन करेगी। इसमें ...और पढ़ें

वाराणसी में सरदार पटेल जयंती पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की जनसभा।

वाराणसी में सरदार पटेल जयंती पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की जनसभा।

HighLights

  1. सरदार पटेल जयंती पर वाराणसी में जनसभा का आयोजन।

  2. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि।

  3. जनसभा की तैयारियों की समीक्षा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर वाराणसी के परमपुर के संजोई गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ की अध्यक्षता में एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जनसभा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सांसद वीरेंद्र सिंह,तूफानी सरोज विधायक, सुरेंद्र पटेल पूर्व मंत्री, उदय लाल मौर्य पूर्व विधायक, मनोज राय धूपचंडी, ओपी सिंह, कृष्ण दीक्षित आदि मौजूद रहे।