विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सारनाथ के पंचकोशी में तेज धमाके के बाद गिरा मकान, राहत और बचाव कार्य जारी, एनडीआरएफ टीम भी पहुंची

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 15 Oct 2026 05:27 PM (GMT+05:30)

वाराणसी के सारनाथ स्थित पंचकोशी में एक मकान तेज धमाके के बाद ढह गया, जिसमें दो लोगों को मलबे से ...और पढ़ें

HighLights

  1. सारनाथ के पंचकोशी में तेज धमाके से मकान ढहा।

  2. मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

  3. पटाखा निर्माण के कारण धमाके की प्रारंभिक आशंका।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ के पंचकोशी स्‍थ‍ित एक मकान दोपहर बाद तेज धमाके के बाद गिर गया। धमाके के पास आसपास का पूरा क्षेत्र मानो थर्रा उठा और चीखने च‍िल्‍लाने की आवाज के बाद आनन फानन स्‍थानीय लोगों ने पुल‍िस और अग्‍न‍िशमन को सूचना दी तो मौके पर प्रशासन‍िक अध‍िकारी भी पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा ल‍िया। 

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची है। दो लोगों को मलबे से निकाले जाने की प्रारंभ‍िक सूचना सामने आई  है। मकान का बड़ा ह‍िस्‍सा ग‍िरने की जानकारी के बाद एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। मकान राजू खान का स्‍थानीय लोगों ने बताया है, जबक‍ि लोगों के अनुसार दुकान में पटाखा बनाए जाने की प्रारंभ‍िक जानकारी सामने आई है।