विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के श‍िवपुर में गैस चूल्हे की दुकान में रखे सिलेंडर में लगी आग, दो में धमाका होने के बाद लगी आग

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 07:11 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 07:13 PM (IST)

वाराणसी के शिवपुर में एक गैस चूल्हे की दुकान में रखे सिलेंडर में आग लगने से कई सिलेंडर फट गए। ...और पढ़ें

HighLights

  1. शिवपुर गैस चूल्हे की दुकान में लगी भीषण आग।

  2. दुकान में रखे कई गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फटे।

  3. पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने संभाला राहत कार्य।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप स्थित गैस चूल्हे की एक दुकान में रखे सिलेंडर में बुधवार देर शाम अचानक लगी आग के कारण दुकान में रखे अन्य सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ ब्लास्ट होने लगे। दुकान में आग तेजी से बढ़ने की वजह से क्षेत्र में भगदड़ की स्‍थ‍िति‍ हो गई। 

स‍िलेंडरों के फटने की वजह से आसपास के क्षेत्रों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। अपुष्ट सूचना के अनुसार उपरोक्त दुकान में गैस रिफिलिंग का कार्य किया जाता था। मौके पर पहुंचे पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।