विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडुवाडीह में बनेगा ‘भूत बंगला’ थीम पर दुर्गा पंडाल, 12 फीट ऊंची मां ब्रह्मचारिणी की होगी प्रतिमा

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 11:26 AM (IST)

शारदीय नवरात्रि पर वाराणसी के मंडुवाडीह में 'भूत बंगला' थीम पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है, ...और पढ़ें

HighLights

  1. मंडुवाडीह में 'भूत बंगला' थीम पर दुर्गा पंडाल।

  2. 12 फीट ऊंची मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा स्थापित होगी।

  3. सप्तमी से दशमी तक विशेष आयोजन, डांडिया भी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शारदीय नवरात्रि पर मंडुवाडीह में इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिलेगा। वार्ड नंबर-6 में आदर्श स्पोर्टिंग क्लब द्वारा ‘भूत बंगला’ थीम पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। गुफा और हाॅन्‍टेड फील कराने वाला यह पंडाल क्षेत्र में चर्चा में बना हुआ है। जबक‍ि भीतर प्रवेव करने पर पेड़ की जड़ें मां की गुफा को प्राकृत‍िक अहसास कराती द‍िखेंगी। 

मंडुवाडीह बाजार की सब्जी मंडी के पास बन रहे इस पंडाल में 12 फीट ऊंची मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा स्थापित होगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। क्लब के संरक्षक श्रीनाथ उर्फ बबलू गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस वर्ष मां सफेद वस्त्र में भक्तों को दर्शन देंगी। मां के पट सप्तमी को खोले जाएंगे।

सप्तमी से दशमी तक विशेष आयोजन

सप्तमी को प्रसाद वितरण और भंडारा होगा। नवमी पर महिलाओं और युवतियों के लिए विशेष डांडिया कार्यक्रम रखा गया है। दशमी को जागरण का आयोजन होगा। आदर्श स्पोर्टिंग क्लब 1986 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष क्लब के अध्यक्ष अंशु गुप्ता हैं। आयोजन को सफल बनाने में लव गुप्ता, विशाल गुप्ता उर्फ विक्की, अभिषेक कान्हा, राजेंद्र सोनकर, मोनू पंडित, धीरज पटेल, सौरभ भारद्वाज सहित अन्य सदस्य जुटे हैं।