अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वाराणसी में निकाली साइकिल रैली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को सपाजनों ने साइकिल यात्रा निकाली और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।
वाराणसी, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सारनाथ के ग्रामीण इलाकों में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। सपा के आनंद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर सिंहपुर गांव से चलकर पटेंरवा, नई बाजार, भसोड़ी, छांहि, टड़िया, दामोदरपुर होते हुए सग्रहालय के सामने पहुंचकर केक काटा गया और अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही अधिक से अधिक पौध पण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का सकल्प लिया गया। इस दौरान राधा कृष्ण संजय यादव, उमेश यादव, सुनील मिश्रा, जितेंद्र पटेल, विजय, अजय, अभय यादव सहित दर्जनों कार्यकता शामिल थे।
अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मछोदरी पार्क से भी साइकिल यात्रा निकाली गई। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व उप सभापति अमर देव यादव व मिथिलेश साहनी पार्षद बच्चा ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन के अवसर पर मुकीमगंज स्थित कालीबाड़ी लाॅन में वृक्षारोपण किया तथा लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ करें। वहीं मौजूद लोगों को स्वच्छता का भी संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमर देव यादव, बच्चा साहनी, चेतन सोनी रिकी, ऋषिकेश यादव, राजकुमार सेठ, मुन्ना यादव उपस्थित रहे।
रामनगर में काटा केक, हुआ पौधारोपण
वाराणसी के रामनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में कहीं पौधारोपण, तो कही केक काटकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। प्रभूनारायण राजकीय इंटर कालेज चौराहा के समीप पूर्व नगर महामंत्री आशिष राय, सुरेश यादव, उमेश सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केक काटा तो कमलेश यादव व जितेंद्र यादव की ओर से किला के सामने तो सुरेंद्र यादव व पूर्व नगर अध्यक्ष सुजीत सिंह ने निबंधन कार्यालय के सामने कैंप कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के अग्रदूत बनकर मान-सम्मान बनाने का किया कार्य
वहीं रामेश्वर में भी बुधवार को अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जिसमें जिला पंचायत प्रतिनिधि व पूर्व जिला सचिव शीतला यादव, रोहनिया विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ रतन यादव ने कहा कि अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के अग्रदूत बनकर मान-सम्मान बनाने का कार्य किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता बरखू यादव, भीम यादव, विजय मौर्या, विपिन यादव प्रधान, दूधनाथ पाल, नेहरू यादव प्रधान, अरूण मौर्या, जितेन्द्र यादव, डॉ. रामप्रसाद प्रधान, श्यामजी गौड़, राकेश यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।