विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में बनेगा ब्लड स्‍टोरेज यूनिट, मरीजों की जान बचाने में होगा सहायक

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 18 Aug 2026 11:57 AM (IST)

वाराणसी के दुर्गाकुंड सीएचसी में जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होगी। इससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा और स्थानीय निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

दुर्गाकुंड सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट से मरीजों को मिलेगी तत्काल रक्त सुविधा।

दुर्गाकुंड सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट से मरीजों को मिलेगी तत्काल रक्त सुविधा।

HighLights

  1. दुर्गाकुंड सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना जल्द।

  2. आपातकाल में मरीजों को समय पर रक्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

  3. स्थानीय निवासियों को दूर के अस्पतालों की दौड़ से राहत।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुर्गाकुंड में जल्द ही ब्लड स्टरोज यूनिट (बीएसयू) स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों को रक्त की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।

जिले के सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में सुविधा को बढ़ाया जाना है। जल्द ही दुर्गाकुंड सीएचसी में यूनिट निर्माण होने से स्थानीय निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में कई मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर आइएमए, मंडलीय और पं. दीनदयाल अस्पताल या अन्य दूरस्थ केंद्रों का रुख करना पड़ता है।

इसकी वजह से समय और संसाधन दोनों की बर्बादी होती है। नया बीएसयू स्थापित होने के बाद रक्त की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित हो सकेगी। विशेषकर सड़क दुर्घटनाओं, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, सर्जरी और अन्य आपात मामलों में यह सुविधा जीवनरक्षक साबित होगी।


सीएचसी दुर्गाकुंड पहले से ही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त है। यहां डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथालाजी लैब और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं। बीएसयू जुड़ने से यह स्वास्थ्य केंद्र और अधिक आत्मनिर्भर बन जाएगा। मरीजों को अब रक्त के लिए लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ उनके परिजनों का मानसिक तनाव भी कम होगा।

-

डा. एनपी सिंह, सीएमओ वाराणसी।