विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से बलरामपुर चीनी मिल के ल‍िए चला 308 पहियों वाला ट्रेलर रिंगरोड से गाजीपुर रवाना

By Shailendra Singh PintooEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 06:15 PM (IST)

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से बलरामपुर चीनी मिल के लिए 200 टन से अधिक वजनी 308 पहियों वाला ट्रेलर वाराणसी ...और पढ़ें

HighLights

  1. ओडिशा के पारादीप से बलरामपुर चीनी मिल के लिए चला ट्रेलर।

  2. 200 टन से अधिक वजनी, 308 पहियों वाला विशालकाय वेसल।

  3. वाराणसी रिंगरोड से गाजीपुर की ओर बढ़ा, भीड़ उमड़ी।

जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से बलरामपुर चीनी मिल के लिए 200 टन से अधिक वजनी वाला वेसल (वैक्यूम बायलर) लेकर निकला 308 पहिए वाला ट्रेलर बुधवार को अपरान्ह राजातालाब स्थित एनएच 19 हाईवे के बाद रखौना-हरहुआ रिंगरोड पर पहुंच गया।

रिंगरोड स्थित गंजारी स्टेडियम, हरहुआ, संदहा हाेते हुए यह ट्रेलर गाजीपुर निकल जाएगा।करीब 100 फीट लंबे और लगभग सात मीटर चौड़े ट्रेलर को रिंगरोड पर ले जाने के लिए मोहनसराय हाईवे से उसे विपरीत लेन (उत्तरी दिशा) पर कर रखौना स्थित रिंगरोड तक लाया गया।

राजातालाब के निकट हाईवे पर लगे किमी के सांकेतिक बोर्ड को हटाने के लिए कुछ देर तक ट्रेलर रुका रहा।गंजारी स्टेडियम पर ट्रेलर को सड़क पर विपरीत दिशा से ले जाया गया।इस विशालकाय ट्रेलर को खींचने के लिए दो ट्रेलर अलग से लगाए गए हैं। इसके साथ दो क्रेन भी चल रहे हैं। ट्रेलर को देखने व मोबाइल से रील बनाने वालों की भीड़ जुट गई थी। यातायात व्यवस्था भी इस दौरान प्रभावित रही। हालांक‍ि रात तक इसके गाजीपुर पहुंचने की उम्‍मीद जताई जा रही है।