विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में मंडल स्‍तरीय रग्बी चयन परीक्षण में 90 बालक-बालिकाओं ने द‍िखाया अपना दमखम

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 06:10 PM (IST)

वाराणसी के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंडलीय विद्यालयीय रग्बी चयन परीक्षण हुआ, जिसमें 90 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। ...और पढ़ें

वाराणसी में मंडलीय रग्बी चयन परीक्षण: 90 बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।

वाराणसी में मंडलीय रग्बी चयन परीक्षण: 90 बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।

HighLights

  1. वाराणसी में 90 बालक-बालिकाओं ने रग्बी चयन परीक्षण में भाग लिया।

  2. अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन हुआ।

  3. चयनित टीम प्रादेशिक विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। परमानंदपुर स्थित बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को आयोजित मंडलीय विद्यालयीय रग्बी चयन परीक्षण में 90 बालक-बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए पूरा जोर लगाया। इनमें 40 बालिकाएं भी शामिल रहीं।

चयन प्रक्रिया की शुरुआत खिलाड़ियों के फिटनेस टेस्ट से हुई। फिटनेस में कसौटी पर खरे उतरने वाले खिलाड़ियों को इसके बाद मैदान पर उतारा गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों की रफ्तार, गेंद पर नियंत्रण, पासिंग और खेल की समझ के साथ रग्बी की तकनीकी बारीकियों को परखा गया।

चयनकर्ताओं ने विशेष रूप से ड्रॉप लाइन, स्क्रम और नॉक-ऑन जैसी तकनीकों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच गेंद पर कब्जे और विपक्षी टीम के खिलाफ बेहतर तालमेल के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिला।

प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित टीम की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। यह टीम 30 सितंबर से होने वाली प्रादेशिक विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।