सूची जारी होने के बाद सेंट्रल बार चुनाव मैदान में 89 अधिवक्ता, मतदान 20 और चुनाव परिणाम 22 दिसंबर को
पूर्वांचल में अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन सेंट्रल बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष तथा महामंत्री समेत 24 पदों के लिए 89 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन सेंट्रल बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष तथा महामंत्री समेत 24 पदों के लिए 89 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच तथा नामवापसी के बाद चुनाव का संचालन कर रही वरिष्ठ समिति द्वारा इन प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी गई। मतदान 20 दिसंबर को तथा 22 दिसंबर को मतगणना होगी।
अध्यक्ष पद के नौ दावेदार : वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठापरक अध्यक्ष पद पर नौ अधिवक्ता अशोक कुमार उपाध्याय, जयप्रकाश सिंह,दिनेश कुमार यादव, प्रभु नारायन पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय, मुरलीधर सिंह, मोहन यादव, विजय शंकर सिंह व ऋतु श्रीवास्तव है।
महामंत्री पद के लिए 15 मैदान में : महामंत्री पद के लिए 15 अधिवक्ता अश्वनी कुमार राय, आमोद प्रकाश त्रिपाठी, कन्हैया लाल पटेल, कृपाशंकर श्रीवास्तव, चंद्रभान गिरि, जवाहिर लाल गुप्ता, धर्म कुमार पांडेय, नागेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, माधव प्रसाद पांडेय, राकेश पांडेय, राम अवतार, शशिकांत दुबे, शैलेंद्र कुमार सिंह बबलू तथा संजय कुमार शुक्ला प्रत्याशी हैं।
दस वर्ष से कम और दस वर्ष से अधिक अनुभव पर होगी लड़ाई : वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृपाशंकर सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी तथा सुरेश चंद्र यादव चुनाव मैदान में है। उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक वकालत अनुभव) पद पर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार जायसवाल, उदय नाथ शर्मा, किशोर कुमार यादव, गुरु प्रसाद यादव नत्थू, राकेश कुमार पांडेय, विमला यादव, सुनील कुमार मिश्र, सुनील कुमार सिंह पंकज तथा उपाध्यक्ष के ही (दस वर्ष से कम वकालत) पद पर कमलेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, मीना देवी, मिथिलेश कुमार यादव, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार वर्मा, विपिन कुमार पाठक,विशाल मौर्य, साधना सिंह व सुजीत कुमार पांडेय उम्मीदवार हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर कल्पना पटेल, राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार सिंह पिंटू, विवेक कुमार शर्मा, शिवम पांडेय व शैलेश कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के पद पर अभिनव त्रिपाठी, निलेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार वर्मा,रमाशंकर प्रजापति, रमेश कुमार यादव व संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर अरविंद कुमार सिंह, मनोज कुमार दुबे, शमशेन गुप्ता व सुनील चौहान प्रत्याशी हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार श्रीवास्तव,अवधेश कुमार दूबे,चेग्वेवारा रघुवंशी गुड्डू, संजय कुमार अग्रवाल, सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर संजय कुमार व सुधीर कुमार सिंह प्रत्याशी हैं। वहीं प्रबंध समिति के 12 पदों में से छह पदों (दस वर्ष से अधिक वकालत) पर आशोक कुमार पांडेय, दिनेश पांडेय, प्रेमचंद यादव, मनीष कुमार मिश्र, योगेंद्र सप्तर्षि, रामजियावन यादव, संजय कुमार मिश्र,सेनापति ओझा तथा शेष छह पदों (15 वर्ष से कम वकालत) पर अजय सिंह, अभिषेक कुमार चौबे मोनू, अवनीश सिंह, अश्वनी कुमार राय, आशीष कुमार शर्मा, आशीष कुमार सिंह, धरणीधर दूबे, प्रवीण कुमार मिश्रा, राजेश कुमार राय, विजय विकास श्रीवास्तव, संदीप सिंह चंदेल व सूरज चौबे हैं।