रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों का बोनस स्वीकृत, बरेका की ओर से कर्मचारियों को दी गई जानकारी
रेलवे कर्मचारियों के लिए त्योहारी सीजन में खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 11.40 लाख से अधिक अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के ...और पढ़ें

रेल कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, 78 दिन का बोनस स्वीकृत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेल कर्मचारियों के लिए त्योहारी सीजन में सरकार ने गुड न्यूज दी है। बनारस रेल कारखाना की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान भारतीय रेलवे के शानदार प्रदर्शन के सम्मान में 11.40 लाख से अधिक अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता संबद्ध बोनस (PLB) को मंजूरी दी है।
जानकारी के साथ यह भी बताया गया है कि इस दीपावली कर्मठ रेल परिवार के लिए विशेष उपहार है जिसका लाभ 11.40 लाख रेल परिवार के सदस्यों को होगा। उनके लिए 78 दिनों के प्रोडक्टिव लिंंक्ड बोनर को मंजूरी दी गई है। सभी कर्मचारियों को त्योहार में इस बोनस का लाभ मिलेगा और बोनस से उनका त्योहार भी शानदार होने जा रहा है। इस बाबत केंद्र सरकारी की ओर से जारी वीडियो संदेश को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।
इस दीपावली, हमारे कर्मठ रेल परिवार के लिए विशेष उपहार! 🚆 11.40 लाख रेल परिवार के सदस्यों के लिए 78 दिनों के Productivity Linked Bonus को मंज़ूरी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक आभार। #ShramevJayate #AtmanirbharBharat https://t.co/7CWXztPvVa
— BANARAS LOCOMOTIVE WORKS, VARANASI (@blwvaranasi) October 14, 2026
