Move to Jagran APP

75th Independence Day Celebrations : हम सभी देश की प्रगति में अपना सहयोग दें, बोले- वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा

15 August celebrations in Varanasi जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कैम्प कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज 130 करोड़ देश के लोगों का और देश का जन्म दिवस है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 02:11 PM (IST)
75th Independence Day Celebrations : हम सभी देश की प्रगति में अपना सहयोग दें, बोले- वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर संबोधित करते।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कैम्प कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट में प्रात: आठ बजे झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज 130 करोड़ देश के लोगों का और देश का जन्म दिवस है। ये धरती हम सब की मां है और हम सब इसकी संतान हैं। यह जन्मदिन हम सबको जीवन भर याद रहेगा।

loksabha election banner

आजादी के 75 साल पूरे होने पर हमें यह चिंतन करने की जरूरत है के हमने अब तक अपने देश के लिए क्या किया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य यही है कि हर भारतीय के दिल में अपने देश के प्रति सद्भाव और समर्पण की भावना पैदा करें और देश की प्रगति में अपना सहयोग दें।

बनारस के लोगों और सरकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आठ नौ लाख झंडे घर घर पहुंचाना कोई छोटी मोटी बात नहीं है, बहुत बड़ा काम है। हर घर तिरंगा व आजादी का अमृत महोत्सव के द्वारा झंडा वितरण से लेकर, मैराथन दौड़, कला प्रतियोगिता, रंगोली, संगोष्ठी व अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जिससे देश के प्रत्येक व्यक्ति में देश भक्ति की भावना जागृत हो सके। ये केवल सरकारी लोगों का कार्यक्रम नहीं है देश का जन्मदिन मनाना हर घर की जिम्मेदारी है जिससे हर व्यक्ति देश से जुड़ें देश की भावना से जुड़ें। इस देश के ऋण को महसूस करें। धरती पर हम रहकर इसके तमाम संसाधनों का उपयोग करते हैं, अन्न, खनिज संपदा, पेड़ पौधे, आक्सीजन सब कुछ प्रयोग करके ही आज हमारा अस्तित्व इस देश इस धरती पर है।

आज विकासशील और विकसित कई देशों में कितनी तबाही मची है नागरिकों को हथियार उठाकर लड़ना पड़ रहा है। आज भारत में हम सुरक्षित हैं तो अपने देश के बलिदानियों और सेनानियों के बलिदान की बदौलत। उन्होंने देश की आजादी में बनारस के टाउन हाल, दशाश्वमेध, लहुराबीर जैसे कई स्थलों की क्रांतिकारी गतिविधियों की ओर भी इशारा किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.