विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ता स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 03:58 PM (IST)

आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ताओं को स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। ...और पढ़ें

आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ता विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, संस्थान का मान बढ़ा।

आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ता विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, संस्थान का मान बढ़ा।

HighLights

  1. आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ता शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में।

  2. स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर सूची में संस्थान को सम्मान।

  3. संस्थान की वैश्विक शोध प्रतिष्ठा में वृद्धि।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एक बड़ी उपलब्‍ध‍ि आईआईटी बीएचयू के ह‍िस्‍से आई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ताओं ने वैश्विक स्तर पर संस्थान का मान बढ़ाया है। स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में संस्थान के 33 शोधकर्ताओं को करियर के समग्र शोध प्रभाव, जबकि 57 शोधकर्ताओं को एक वर्ष के शोध प्रभाव के आधार पर स्थान मिला है।

एल्सेवियर के डाटा रिपॉजिटरी में सात अक्टूबर 2026 को प्रकाशित इस सूची को स्कोपस (Scopus) के उद्धरण डाटा के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं के शोध पत्रों को मिले उद्धरण, एच-इंडेक्स, सह-लेखक और शोध पत्रों में लेखकीय योगदान जैसे मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। एक वर्ष के शोध प्रभाव वाली सूची में वर्ष 2025 के दौरान शोधकर्ताओं के कार्यों के उद्धरण प्रभाव को आधार बनाया गया है।

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों की उच्च गुणवत्ता वाले शोध और प्रभावशाली नवाचार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सूची में शामिल सभी शोधकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान संस्थान की शोध उत्कृष्टता और वैश्विक शैक्षणिक प्रतिष्ठा को मजबूत करता है।यह उपलब्धि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ताओं के निरंतर योगदान और संस्थान की बढ़ती वैश्विक पहचान को रेखांकित करती है।