वाराणसी में 11 दिनों में 45 सौ बुजुर्ग महिलाओं को निश्शुल्क बस का लिया लाभ
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 11 दिनों में 4500 बुजुर्ग महिलाओं ने ...और पढ़ें

वाराणसी में बुजुर्ग महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना बनी वरदान।
HighLights
11 दिनों में 4500 बुजुर्ग महिलाओं ने किया नि:शुल्क सफर।
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का मिला लाभ।
आर्थिक राहत और सम्मानजनक आवागमन का माध्यम बनी योजना।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। 11 दिनों में 45 सौ बुजुर्ग महिलाओं ने रोडवेज बस से निश्शुल्क यात्रा का लाभ उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की यह पहल पर बुजुर्ग महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू हुई। जो उनकी आर्थिक राहत के साथ-साथ सम्मानजनक और सुविधाजनक आवागमन का माध्यम बन रही है।
क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि कैंट डिपो में 479, चंदौली डिपो में 444, गाजीपुर डिपो में 859, जौनपुर डिपो में 960, काशी डिपो में 493, सोनभद्र डिपो में 437, वाराणसी ग्रामीण डिपो में 524 और विंध्यनगर डिपो में 304 महिलाओं ने सफर किया।
