पिंक टॉयलेट को मिले 3.90 लाख
वाराणसी : अब महिलाओं के लिए विशेष तौर पर पिंक टॉयलेट बनाने की दिशा में कदम बढ़ गए ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 05:11 PM (IST)Updated: Thu, 15 Feb 2018 05:11 PM (IST)
वाराणसी : अब महिलाओं के लिए विशेष तौर पर पिंक टॉयलेट बनाने की दिशा में कदम बढ़ गए हैं। नगरीय विकास विभाग ने गुरुवार को 3.90 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। दोपहर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके दुबे ने इसका डीपीआर बनाने पर मंथन किया। बता दें कि शहर के 10 स्थानों पर पिंक टॉयलेट बनना है, यह वहीं बनेगा जहां पर महिलाओं की आबादी सर्वाधिक है। एक टॉयलेट को बनाने में लगभग 13 लाख रुपये की संभावित लागत आ रही है। इसलिए नगर निगम सर्वे कराकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने में लगा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें