22 बाइकों पर निकले 38 खाकीधारी, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के पुलिस कर्मी ‘नशे को ना’ का दिला रहे संकल्प
पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड पुलिस के 38 जवानों ने वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज में 'नशामुक्त भारत' का संदेश ...और पढ़ें
HighLights
38 पुलिसकर्मियों ने वाराणसी में 'नशामुक्त भारत' का संदेश दिया।
छात्रों को नशे के स्वास्थ्य और भविष्य पर दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
युवाओं ने नशामुक्त रहने तथा समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड पुलिस के 38 जवान शुक्रवार को 22 मोटरसाइकिलों से परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज पहुंचे। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने उनका स्वागत किया।
पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के साथ ही शिक्षा और भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने की अपील की।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से होने वाले नुकसान और उसके सामाजिक प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
कार्यक्रम वाराणसी की एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित हुआ। इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ और सशक्त भारत की नींव हैं। युवाओं को नशे से बचाना पुलिस, परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
