वाराणसी के 36 रग्बी खिलाडी पहली बार प्रादेशिक टीम में चयनित, टीम में 24 बालिका खिलाड़ी भी शामिल
वाराणसी से 36 रग्बी खिलाड़ी 70वीं राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने दिल्ली रवाना हुए, जिसमें 24 ...और पढ़ें

वाराणसी के 36 रग्बी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व।
HighLights
वाराणसी के 36 खिलाड़ी राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में चयनित।
उत्तर प्रदेश टीम में 24 बालिका खिलाड़ी भी शामिल हैं।
परमानंदपुर स्टेडियम में 'मिशन मिट्टी से पदक तक' प्रशिक्षण।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में तीन साल से कड़े परिश्रम और अनुशासन के बाद आख़िरकार 21 अक्टूबर को बालिकाओं को उनका सुखद परिणाम मिल गया। बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में अभ्यास करने वाली 24 बालिकाएं नई दिल्ली रवाना हो गईं।
दिल्ली में ये बालिकाएं स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 70 वीं राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता के रग्बी स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 12 बालिकाएं सब जूनियर और 12 बालिकाएं जूनियर आयु वर्ग में हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालक वर्ग की टीम में भी वाराणसी के 12 बालक शामिल हैं। सभी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
जूनियर बालक वर्ग में लखनऊ और सहारनपुर के बालक शामिल हैं। मिशन मिट्टी से पदक तक परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में विगत चार साल से चल रहा है। यहां पर हैंडबॉल, टेबल टेनिस,जूडो, हॉकी और रग्बी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
वाराणसी रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि वाराणसी के खेल इतिहास में पहला मौका है कि वाराणसी के 36 खिलाड़ी एक साथ नेशनल चैंपियनशिप में खेलेंगे।वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने टीम को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन किया।
