Move to Jagran APP

बर्ड वाचिंग डे पर 322 पक्षी पहचाने गए

वाराणसी : वन विभाग ने सारनाथ स्थित पक्षी विहार केंद्र में शुक्रवार को बर्ड वाचिंग डे मनाया। वन अ

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 01:17 PM (IST)
बर्ड वाचिंग डे पर 322 पक्षी पहचाने गए
बर्ड वाचिंग डे पर 322 पक्षी पहचाने गए

वाराणसी : वन विभाग ने सारनाथ स्थित पक्षी विहार केंद्र में शुक्रवार को बर्ड वाचिंग डे मनाया। वन अधिकारियों ने दूरबीन से अपने आस-पास रहने वाले विभिन्न प्रजाति के 322 पक्षियों की गणना की। स्कूली बच्चों को विभिन्न पक्षियों के बारे में जानकारी देते हुए संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक किया। पक्षी विहार केंद्र में वन्यजीव विशेषज्ञ डा. वीपी सिंह ने विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के बारे में स्कूली बच्चों को बताया। उन्हें दूरबीन से दिखाया भी। जलीय पक्षियों के बारे में भी जानकारी दी। बदलते वातावरण में कई जीव-जंतु लगातार कम होते जा रहे हैं। इसके लिए कहीं न कहीं से हम दोषी है। हमें उन्हें संरक्षित करना होगा। गोरैया का संरक्षण करने के लिए अपने मकानों पर तख्ती और लकड़ी के बने घोसला लगाएं। इस अवसर उप प्रभागीय वनाधिकारी एसएन श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी एनपी सिंह, पूर्व उप वन क्षेत्राधिकारी बलराम त्रिपाठी, देवेश कुमार, रामधन, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.