विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पारादीप बंदरगाह से बलरामपुर चीनी मिल के लिए 200 टन से अधिक वजनी वेसल को लेकर 308 पहियों वाला ट्रेलर पहुंच रहा बनारस

By pandey jayprakash(01) Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 25 Sep 2026 05:08 PM (IST)

ओडिशा के पारादीप से बलरामपुर चीनी मिल के लिए 200 टन से अधिक वजनी शुगर मिल वेसल ले जा रहा ...और पढ़ें

HighLights

  1. 308 पहियों वाला ट्रेलर 200 टन वजनी वेसल लेकर वाराणसी पहुंचा।

  2. चंदौली से वाराणसी तक मार्ग क्लियर करने की तैयारियां जारी हैं।

  3. डाफी टोल प्लाजा चौड़ा होगा, मोहनसराय फुटओवरब्रिज हटाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से बलरामपुर चीनी मिल के लिए 200 टन से अधिक वजनी शुगर मिल वेसल (वैक्यूम बायलर) लेकर जा रहा 308 पहियों वाला विशाल मल्टी-एक्सल ट्रेलर शनिवार को बनारस पहुंचेंगा। यह ट्रेलर चंदौली जिले में पहुंच गई और आगे का रास्ता क्लियर करने के लिए जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, बिजली, एनएचएआइ समेत कई विभागों की टीम शुक्रवार को दिनभर सर्वे करने के साथ मार्ग बनाना शुरू कर दी है।

सात मीटर चौड़े मल्टी-एक्सल ट्रेलर को निकालने के लिए डाफी टोल प्लाजा के बाईं तरफ तोड़कर चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। साथ ही मोहनसराय में फूट ओवरब्रिज को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां से मल्टी-एक्सल ट्रेलर रिंग रोड पकड़ने के साथ हरहुआ, सारनाथ और संदहा होते हुए गाजीपुर चली जाएगी। इस मार्ग पर पड़ने वाले बिजली के तार व खंभे, स्ट्रीट लाइट और साइनेज बोर्ड आदि हटाने जा रहे हैं।

200 टन से अधिक वजन वाले शुगर मिल वेसल बेल्जियम से समुद्री मार्ग से ओडिशा लाया गया है। 308 पहिया वाले मल्टी-एक्सल ट्रेलर विभिन्न शहरों से होते हुए चंदौली पहुंच गया है। अधिक वजन और रास्ता क्लियर होने पर यह एक दिन में करीब 20 किलोमीटर दूरी तय कर पा रहा है। रास्ता क्लियर नहीं होने पर आठ से 10 किलोमीटर दूरी तय करना चुनौतीपूर्ण है।

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र व यातायात निरीक्षक सुनील कुमार सिंघाल और मल्टी-एक्सल ट्रेलर के साथ चल रही तकनीकी टीम ने बनारस से वाहन पास कराने को लेकर शुक्रवार को चंदौली-मोहनसराय मार्ग, रिंग रोड पर हरहुआ, सारनाथ होते हुए संदहा तक निरीक्षण किया।

यातायात निरीक्षक सुनील कुमार सिंघाल ने बताया कि चंदौली से चलने पर डाफी टोल प्लाजा पर जगह कम होने पर बाईं तरफ से निर्माण तोड़कर सड़क चौड़ा किया जा रहा है।आगे बढ़ने पर मोहनसराय में फूट ओवरब्रिज को हटाया जा रहा है। डाफी टोल प्लाजा से मोहनसराय तक ट्रेलर अपने रूट पर रहेगी। इसके बाद विपरीत दिशा से ट्रेलर रखौना तक जाएगी।

सर्विस रोड से ट्रेलर को रिंग रोड पर चढ़ाया जाएगा और गंजारी तक विपरीत दिशा तक चलेगी। आगे से सीधे मार्ग पर चलने के बाद हरहुआ चौराहे से बाईं साइड से हनुमान मंदिर तक विपरीत दिशा में चलेगी। शिवपुर-हरहुआ मार्ग के विपरीत सर्विस रोड से रिंग रोड संदहा की तरफ ट्रेलर चला जाएगा।