Move to Jagran APP

बलिया पंचायत चुनाव में समूह की 30 महिलाओं ने जीत ली बाजी, महिलाओं को सिखाया स्वावलंबन

समूह की करीब 40 महिलाओं ने इस बार चुनाव लड़ा था लेकिन जीत भले ही 10 महिला प्रत्याशियों के हिस्से नहीं आई लेकिन वह दूसरे अथवा तीसरे स्थान पर बनी रही। यहां पर उन्हें जिताने के लिये महिलाओं के वोटों ने ज्यादा हिस्सेदारी की है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 01:41 PM (IST)
बलिया पंचायत चुनाव में समूह की 30 महिलाओं ने जीत ली बाजी, महिलाओं को सिखाया स्वावलंबन
राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत गठित समूहों को चलाने वाली 30 महिलाओं पर।

बलिया, जेएनएन। कहते हैं जो दूसरों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं, उनकी तरक्की खुद-ब-खुद हो जाती है। कुछ ऐसा ही परिलक्षित हो रहा है राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत गठित समूहों को चलाने वाली 30 महिलाओं पर। यह महिलाएं बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डंका बजा चुकी हैं। कोई ग्राम प्रधान तो कोई जिला अथवा क्षेत्र पंचायत सदस्य की गद्दी पर बैठकर इस बार महिला व पुरुषों का नेतृत्व करेंगी। बीते सालों में इन महिलाओं ने समूह के जरिये दूसरों को आत्मनिर्भर बनाया।

loksabha election banner

समूह की करीब 40 महिलाओं ने इस बार चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत भले ही 10 महिला प्रत्याशियों के हिस्से नहीं आई लेकिन वह दूसरे अथवा तीसरे स्थान पर बनी रही। यहां पर उन्हें जिताने के लिये महिलाओं के वोटों ने ज्यादा हिस्सेदारी की है। उनके समर्थन में उन महिलाओं के पुरुष भी सामने आ गए। इसके चलते अब वह दूसरी महिलाओं की आवाज बनेंगी।

केस 1 : मां काली स्वयं सहायता समूह धरवार की अध्यक्ष रानी देवी इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुकी हैं। इंटर तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद शादी के बाद ससुराल में उन्हें कुछ नया करना चाहती थी। 2016 में समूह की महिलाओं के साथ जुड़ गईं। पिछले वर्ष करोना काल में मास्क बनाकर प्रदर्शनी के माध्यम बिक्री किया। अभी वह सिलाई के साथ मशरूम उगाने में जुटी हुई हैं। आचार बना कर दूसरी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटी रहीं।

केस 2 : ग्राम पंचायत बघांव की प्रधान बनीं रेनू देवी भी सालों से समूह बघांव से जुड़ी हुई हैं। वह अध्यक्ष हैं। आठवीं तक पढ़ाई पूरी करने वाली रेनू कहती हैं कि गांव की सरकार महिलाओं के बल पर बनी हैं, इसमें महिलाओं के स्वावलंबी बनाने पर विशेष ध्यान रहेगा। सक्करपुरा प्रधान पूनम साक्षर हैं। आत्मनिर्भर महिला स्वयं सहायता समूह के कोषाध्यक्ष हैं। इस वर्ष प्रधान बनी हैं।

नंबर गेम

13 : ग्राम प्रधान

12 : क्षेत्र पंचायत सदस्य

05 : जिला पंचायत सदस्य

दूसरी महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखा रही हैं

यह बेहद अच्छा परिणाम है। समूह के जरिये महिलाएं सालों से दूसरी महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखा रही हैं। इसके जरिये उन्हें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में नेतृत्व करने का मौका जनता ने दिया है। इसे बाकी लोगों को नजीर के रुप में देखना चाहिये।

- देवनंदन दुबे, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.