प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, दो लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंचे 40 करोड़ रुपये
चंदौली जिले के 2,03,650 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में लगभग 40 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

चंदौली के किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, 40 करोड़ रुपये खाते में।
HighLights
24वीं किस्त में 40 करोड़ रुपये किसानों को मिले।
2,03,650 किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेजी गई।
आधार लिंक और ई-केवाईसी योजना के लिए अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, चंदौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 2,03,650 किसानों के बैंक खातों में 24वीं किस्त के रूप में करीब 40 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। धनराशि सीधे किसानों के खातों में अंतरित की गई है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिलेगी।
योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह धनराशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है। केंद्र सरकार की ओर से संचालित इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के दौरान होने वाले खर्च में राहत देना है। खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य कृषि संसाधनों की खरीद में किसान इस धनराशि का उपयोग कर सकते हैं।
जिले में योजना के लाभार्थियों की संख्या दो लाख से अधिक है। 24वीं किस्त जारी होने से किसानों को आर्थिक संबल मिला है। हालांकि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना और ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है। इसके अलावा भूलेखों का सत्यापन भी अनिवार्य है।
कृषि विभाग की ओर से किसानों को समय-समय पर ई-केवाईसी और अभिलेखों में त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए जागरूक किया जाता है, ताकि पात्र किसानों को किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाकर राशि को भेजने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया जाएगा।
