Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात बच्चे जाग गए तो पति को आया गुस्सा, पत्नी को बरामदे में ले जाकर किया यह काम; चीख सुनकर आए पड़ोसी तो...

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 03:52 PM (IST)

    Unnao News बच्चों के सोने के बाद पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति को गुस्सा आ गया तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर बच्चे उठे तो पति अपना आपा खो बैठा। पति इसके बाद पत्नी को बरामदे में ले गया और बच्चों को कमरे में बाहर से बंंद कर दिया।

    Hero Image
    पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। पुरवा क्षेत्र में दंपती के बीच हुए आपसी विवाद के बाद पति ने बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग निकला। बच्चों के रोने की आवाज सुन पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। जिसपर उन्होंने बच्चों को कमरे से मुक्त कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल पहले हुई थी शादी 

    पुरवा क्षेत्र के तोपखाना निवासी हिना का विवाह मौरावां क्षेत्र के गांव पारा निवासी आसिफ से 10 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके एक बेटा आकिब और बेटी शिफा है। दोनों किराए का कमरा लेकर यहां रह रहे थे। गुरुवार देर रात हिना और आसिफ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच झगड़े की आवाज सुन दोनों बच्चे जाग गए और रोने लगे।

    दुपट्टे से घोंट दिया गला 

    आसिफ ने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और हिना को बरामदे में लाकर खिड़की के सामने पीटने लगा। इसके बाद उसने दुपट्टे से गला दबाकर हिना की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। रात भर दोनों बच्चे कमरे में बंद रोते रहे।

    सुबह पड़ोसी अमद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब उनके घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें : हरिद्वार गंगा में अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा- जिसने सुना नहीं हुआ यकीन